MS Dhoni Facebook Live: बड़ी खबर को तैयार बैठे लोगों को महेंद्र सिंह धोनी ने दिया झटका, किया ये ऐलान
Copied link
MS Dhoni Facebook Live Updates: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रविवार (25 सितंबर) को लाइव आने की खबर को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे. जहां कुछ लोग आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर खबरों की उम्मीद कर रहे थे, तो वहीं कुछ उनके आईपीएल से संन्यास के की भविष्यवाणी कर रहे हैं. लेकिन धोनी सबको जोर का झटका दे दिया है. दरअसल, धोनी ने लाइव आकर ओरियो बिस्किट लॉन्च किया है. इस वीडियो में धोनी बताते हैं कि यह बिस्किट साल 2011 में भारत में आया था और तब टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप भी जीता. अब एक बार फिर से इसे भारत में लॉन्च किया गया है और इसके चलते वर्ल्ड कप भी आएगा.
8:50 PM. 25 Sept 228:50 PM. 25 Sept
धोनी ने किया ओरियो बिस्किट लॉन्च
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डालकर सनसनी मचा दी थी. जिसमें उन्होंने बताया कि वो लाइव आने वाले हैं. जिसके बाद खलबली मच गयी. फैन्स को लगा कि धोनी आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं. फैन्स के साथ-साथ पूरी मीडिया की नजर धोनी के लाइव पर थी. लेकिन धोनी ने एक बार सबको चौंकाने वाला काम किया. उन्होंने ओरियो बिस्किट लॉन्च किया और इसी के लिए उन्होंने पोस्ट भी किया था. मालूम हो 2020 में उन्होंने अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर फैन्स को चौंका दिया था.
7:40 PM. 25 Sept 227:40 PM. 25 Sept
7:28 PM. 25 Sept 227:28 PM. 25 Sept
थोड़ी ही देर में लाइव होंगे एमएस धोनी
धोनी ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि ‘मैं 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे कुछ रोमांचक समाचार आप सभी के साथ साझा करने वाला हूं. आशा है कि आप सभी वहां दिखेंगे.’
7:28 PM. 25 Sept 227:28 PM. 25 Sept
भारत के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में अपने शासनकाल के दौरान एमएस धोनी अपने असाधारण और अद्वितीय कौशल के लिए जाने जाते थे. विशेष रूप से उनकी हेलीकॉप्टर शॉट तकनीक के लिए. अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में, 41 वर्षीय धोनी ने 90 टेस्ट मैच खेले हैं और छह शतक और 33 अर्द्धशतक के साथ 4876 रन बनाये हैं. उन्होंने 350 एकदिवसीय मैचों में 10773 रन बनाये हैं. वनडे में धोनी के नाम 10 शतक और 73 अर्धशतक हैं. टी20 फॉर्मेट की बात करें तो उन्होंने 98 मैच खेले हैं और दो अर्धशतकों के साथ 1617 रन बनाये हैं.
7:28 PM. 25 Sept 227:28 PM. 25 Sept
क्या आईपीएल से भी संन्यास लेंगे महेंद्र धोनी ?
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध क्रिकेटर ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बने हुए हैं. क्रिकेटर की घोषणा के बाद से उनके प्रशंसक अनुमान लगा रहे हैं कि वे आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं. आपको बता दें कि धोनी कप्तानी में CSK चार बार आईपिएल की ट्रॉफी जीती है. कप्तान के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, भारत ने 2007 आईसीसी विश्व टी20, 2011 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीते थे.