‘जोश और जज्बे की कमी होती है…’, विराट को पसंद नहीं थे ये मैच, पूर्व कोच का खुलासा

Bharat Arun on Virat Kohli: विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी, अपने 14 साल के करियर को उन्होंने 147 शब्दों में समेटा. उनके इस फैसले पर दुनिया भर से प्रतिक्रियाएं आईं और उनके साथ काम कर चुके लोगों ने भी पुरानी यादें साझा करनी शुरू कीं. पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बताया कि विराट कोहली को अभ्यास मैचों की बजाय नेट्स में समय बिताना ज्यादा पसंद था.

Bharat Arun on Virat Kohli: विराट कोहली ने सोमवार, 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. 14 साल तक चले लंबे कैरियर को विराट ने इंस्टाग्राम पर महज 147 शब्दों में समेट कर रख दिया. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के अपने सफर दिल के बेहद करीब बताया और कहा कि जब वे इसे एक मुस्कान के साथ वापस पलट कर देखेंगे. अपनी टेस्ट कैप संख्या 269 को साइनिंग ऑफ करके उन्होंने विदा ले ली. विराट के रिटायरमेंट पर दुनिया भर से बधाइयों और शुभकामनाओं का तांता लग गया. इसके साथ ही उनके साथ खेल और समय बिताए लोगों ने भी अब इतने सालों की बातों को एक-एक कर खोलना शुरू किया है. इसी सिलसिले में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने मंगलवार को कहा कि दिग्गज विराट कोहली ने कभी भी अभ्यास मैचों को ज्यादा पसंद नहीं किया और वह इसकी जगह नेट सत्र में समय बिताना चाहते थे.

कोहली के कप्तानी के दिनों में भारतीय कोचिंग टीम के अहम सदस्यों में शामिल रहे अरुण ने कहा कि इस दिग्गज खिलाड़ी के साथ काम करना उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ पलों में से एक है. अरुण ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘भारतीय और विश्व टेस्ट क्रिकेट को उनकी और उनके व्यक्तित्व की कमी खलेगी. मैंने भारत के गेंदबाजी कोच के रूप में अपने कुछ बेहतरीन पल विराट कोहली की कप्तानी में बिताए हैं.’’

अरुण ने कहा कि कोहली ने अभ्यास मैचों को कभी पसंद नहीं किया. उन्होंने कहा, ‘‘कोहली का मानना था कि अभ्यास मैचों में मुख्य मैचों की तरह जोश और जज्बे की कमी होती है. उन्होंने कभी अभ्यास मैचों का लुत्फ नहीं उठाया. वह इसकी जगह नेट सत्र में अधिक समय बिताना चाहते थे और हमेशा सबसे तेज विकेट का चुनाव कर गेंदबाजों या थ्रोडाउन विशेषज्ञों से 16 गज की दूरी से गेंद डालने को कहते थे.’’

आईपीएल 2025 में केकेआर के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने इंस्टाग्राम के जरिए विराट के रिटायरमेंट पर प्रतिक्रिया दी.

विराट की कमी खलेगी

कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. उन्होंने 123 टेस्ट मैचों में 30 शतक की मदद से 9230 रन बनाये. इस दौरान उनका औसत 46.85 का रहा. वह 68 मैचों में 40 जीत के साथ भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान है. अरुण ने कहा, ‘‘कोहली ने किसी भी चीज से ज्यादा इस प्रारूप का सम्मान किया और इस प्रारूप को उनकी कमी खलेगी.’’ 

इंग्लैंड दौरे पर विराट का दावेदार

विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद उनकी नंबर चार की जगह पर कई चर्चाएं हैं. इनमें कप्तान की रेस में भी आगे चल रहे शुभमन गिल के साथ श्रेयस अय्यर, बी साईं सुदर्शन और सरफराज खान का नाम सबसे आगे है. भारत 20 जून से पांच टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड का दौरा करने वाला है, जिससे वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के चक्र की शुरुआत करेगा. बीसीसीआई को भी इंग्लैंड दौरे के लिए काफी माथापच्ची करनी पड़ेगी, जिसमें कप्तान का चुनाव करना भी शामिल है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड 20-23 मई तक अपने स्क्वॉड की घोषणा कर सकता है. 

IPL 2025 दोबारा शुरू हो, तो ये चीजें न हों, सुनील गावस्कर की BCCI से मार्मिक अपील

‘अब पहले जैसा नहीं रहेगा…’, विराट के रिटायरमेंट पर भावुक हुईं प्रीति जिंटा, कहीं ये बातें

‘भारत के लिए बड़ा नुकसान’, मोइन अली ने बताया टेस्ट सीरीज में क्यों इंग्लैंड की रहेगी बढ़त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >