ब्रिटेन से लौटे कुमार संगकारा, खुद को किया क्वारेंटाइन

quarantined himself श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा ने कहा है कि उन्होंने फिलहाल खुद को अलग कर लिया है .कोविड 19 के चलते श्रीलंका सरकार ने भी निर्देश दिये हैं कि यूरोप से लौटने वाले नागरिक खुद को अलग कर लें .

कोलंबो : श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा ने कहा है कि उन्होंने फिलहाल खुद को अलग कर लिया है .कोविड 19 के चलते श्रीलंका सरकार ने भी निर्देश दिये हैं कि यूरोप से लौटने वाले नागरिक खुद को अलग कर लें .

संगकारा ने न्यूज फर्स्ट से कहा ,‘‘ मुझमें कोई लक्षण नहीं पाये गए हैं लेकिन मैं सरकार के निर्देशों का पालन कर रहा हूं.” उन्होंने कहा ,‘‘ मैं एक सप्ताह पहले लंदन से आया और मैंने देखा कि एक से 15 मार्च के भीतर विदेश से आने वालों के लिए पुलिस के पास रजिस्ट्रेशन कराना और खुद को अलग करना जरूरी है.

मैंने पुलिस के पास रजिस्ट्रेशन करा लिया है.” संगकारा और पूर्वकप्तान महेला जयवर्धने सोशल मीडिया पर लोगों को घबराहटसे बचने और सामाजिक दूरी बनाये रखने का आग्रह कर रहे हैं .श्रीलंका में कोविड 19 के 80 पाजीटिव मामले मिले हैं .इस बीच आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जैसन गिलेस्पी भी इंग्लैंड से लौटने के बाद दो सप्ताह के लिए अलग हो गए हैं .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >