900 मेहमान, अवधी शाकाहारी खाना… कुलदीप और वंशिका के रिसेप्शन की पूरी डिटेल

Kuldeep Yadav Reception: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की आज लखनऊ के फाइव स्टार होटल में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी है. 14 मार्च को वंशिका सिंह से शादी के बाद इस समारोह में क्रिकेट और राजनीति की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी. मेहमानों के लिए खास अवधी शाकाहारी मेन्यू तैयार किया गया है.

Kuldeep Yadav Reception: स्पिनर कुलदीप यादव की आज लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी है. कुलदीप ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ उत्तराखंड के मसूरी में शादी की थी. यह शादी परिवार और करीबी लोगों के बीच पारंपरिक रीतियों से आईटीसी सेवॉय होटल में हुई थी. अब शादी के बाद आज लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित फाइव स्टार होटल द सेंट्रम में रिसेप्शन आयोजित किया जा रहा है. इस भव्य कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

900 से अधिक मेहमानों की लिस्ट

कुलदीप यादव के इस रिसेप्शन में 900 से अधिक वीवीआईपी मेहमानों के आने की उम्मीद है. इस हाई प्रोफाइल समारोह के लिए खेल, राजनीति, उद्योग और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. बिना निमंत्रण पत्र के किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम में अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी.

क्रिकेट और राजनीति के बड़े चेहरे

इस पार्टी में कई जाने-माने दिग्गज शामिल हो सकते हैं. क्रिकेट जगत से रोहित शर्मा, विराट कोहली, एमएस धोनी, गौतम गंभीर, शिखर धवन, रवींद्र जडेजा, सुनील गावस्कर और अभिषेक शर्मा के आने की चर्चा है. आईसीसी चेयरमैन जय शाह और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी पहुंच सकते हैं. राजनीति के क्षेत्र से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और सांसद रमेश अवस्थी को न्योता दिया गया है. इसके अलावा यूपी के पूर्व और वर्तमान खिलाड़ी भी समारोह का हिस्सा बनेंगे.

वीवीआईपी के लिए 4 चार्टर्ड प्लेन

देश भर से आने वाले खास मेहमानों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किये गए हैं. इन बड़े मेहमानों को लखनऊ लाने के लिए 4 चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था की गई है. कुलदीप की आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथी खिलाड़ी, बीसीसीआई और आईसीसी से जुड़े कई अधिकारी भी इस पार्टी में शामिल होने के लिए लखनऊ आ रहे हैं.

द सेंट्रम होटल में भव्य सजावट

यह कार्यक्रम लखनऊ के मशहूर द सेंट्रम होटल में हो रहा है. यह जगह अपनी बेहतरीन सुविधाओं और शांत माहौल के लिए जानी जाती है. रिसेप्शन के लिए होटल के लॉन को ताजे फूलों और खास रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया है. इस होटल का प्लम रेस्टोरेंट अपने मल्टी-कुजीन बुफे और दम रेस्टोरेंट पारंपरिक व्यंजनों के लिए बहुत प्रसिद्ध है.

पूरी तरह शाकाहारी होगा मेन्यू

मेहमानों के खाने के लिए शानदार व्यवस्था की गई है. इस रिसेप्शन का मेन्यू पूरी तरह से शाकाहारी रखा गया है. मेहमानों को लखनऊ के प्रसिद्ध अवधी और नवाबी स्वाद वाले पकवान परोसे जाएंगे. इसके लिए होटल के अनुभवी शेफ ने खास प्लेटिनम मिक्स डिनर पैकेज तैयार किया है. यह आयोजन लखनऊ के सबसे चर्चित और प्रमुख कार्यक्रमों में से एक होने जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

धोनी के साथ खेलने पर सैमसन का बयान, बताया क्यों छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ?

IPL 2026: बीसीसीआई का सभी टीमों को झटका, प्रैक्टिस में मनमानी नहीं कर पाएंगी फ्रेंचाइजी

किडनी टचिंग कैप्शन… वेडिंग एनिवर्सरी पर पत्नी संजना ने बुमराह के मजे लिए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >