क्रिकेटर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से रचाई शादी, आई सामने तस्वीरें

Kuldeep Yadav Wedding: टीम इंडिया स्टार स्पिनर कुलदीप यादव विवाह बंधन में बंध चुके हैं. उन्होंने उत्तराखंड के मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से मसूरी में शादी कर ली है.

Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप यादव और वंशिका की शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है. जिसमें कुलदीप यादव क्रीम कलर की शेरवानी और वंशिका लाल रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं. इससे पहले कुलदीव यादव घोड़े में सवार होकर विवाह के लिए पहुंचे.

कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे स्टार क्रिकेटर

कुलदीप यादव और वंशिका की शादी में टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल, सुरेश रैना, नीतीश राणा, टी. दिलीप, आरपी सिंह पहुंचे.

मोहम्मद कैफ ने कुलदीप यादव को दी बधाई

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कुलदीप यादव को शादी की बधाई दी. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा- उन्हें बहुत-बहुत बधाई. कुलदीप हमारे कानपुर से हैं. इसमें बहुत मजा आने वाला है.

मसूरी के प्रसिद्ध होटल सेवॉय में हुई शादी

कुलदीप यादव और वंशिका की शादी मसूरी के प्रसिद्ध होटल सेवॉय में हुई. होटल को कोलकाता के फूलों से सजाया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >