इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम से केएल राहुल बाहर! क्या चैपियंस ट्रॉफी में मिलेगी जगह

KL Rahul: भारत की इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट सीरीज के लिए टीम की घोषणा जल्द होने की संभावना है. लेकिन केएल राहुल का पत्ता इस टीम से कट सकता है. KL Rahul set to be rested from Indian Team against England Series.

KL Rahul: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम अब पूरी तैयारी में जुट गई है. लगभग चार महीने तक लगातार लाल गेंद वाले टेस्ट मैच खेलने के बाद अब अगले पांच महीने टीम इंडिया सफेद गेंद वाले सीमित ओवर के मैच खेलने वाली है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय शीर्ष क्रम पूरी तरह नाकाम रहा. इसलिए टीम प्रबंधन अब फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है. 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया अपनी तैयारियों को परखेगी. इसी को ध्यान में रखते हुए टीम की घोषणा भी की जानी है. केएल राहुल जो भारतीय मध्यक्रम में मेन इन ब्लू के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, उन्हें इंग्लैड के खिलाफ टीम में शामिल न करने की संभावना है. 

भारत के अनुभवी बल्लेबाज लोकेश राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से कोलकाता में शुरू होने वाली सफेद गेंद की श्रृंखलाओं से विश्राम मिलने की संभावना है. इंग्लैंड की टीम भारत के इस दौरे पर पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैचों की श्रृंखला खेलेगी. राहुल हालांकि 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी  के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा जबकि बाकी मैच मेजबान देश पाकिस्तान में होंगे. बीसीसीआई के एक सूत्र ने बृहस्पतिवार को पीटीआई को बताया, ‘‘उन्होंने इंग्लैंड श्रृंखला से ब्रेक मांगा है, लेकिन वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे.’’

घरेलू क्रिकेट से खुद बाहर रहने का लिया था फैसला

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में भारतीय बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया लेकिन राहुल उन कुछ बल्लेबाजों में से थे जिन्होंने रन बनाए. वह 10 पारियों में 30.66 की औसत से 276 रन बनाकर भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. सीमित ओवरों की टीम में राहुल को जगह बनाने के लिए ऋषभ पंत और संजू सैमसन जैसे विकेटकीपर बल्लेबाज की चुनौती का सामना करना होगा.हालांकि वे हाल ही में भारत की टी20 टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं, लेकिन वनडे में वे भारत के नंबर 1 विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जहां उन्होंने मध्यक्रम में लगातार रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद, राहुल ने गुरुवार से वडोदरा में शुरू हो रहे विजय हजारे ट्रॉफी नॉकआउट के लिए कर्नाटक टीम से बाहर रहने का फैसला किया था.

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के मैच

मैचतारीखसमयस्थान
पहला टी20I22 जनवरी 20257:00 PMचेन्नई
दूसरा टी20I25 जनवरी 20257:00 PMकोलकाता
तीसरा टी20I28 जनवरी 20257:00 PMराजकोट
चौथा टी20I31 जनवरी 20257:00 PMपुणे
पांचवां टी20I02 फरवरी 20257:00 PMमुंबई
पहला वनडे06 फरवरी 20251:30 PMनागपुर
दूसरा वनडे09 फरवरी 20251:30 PMकटक
तीसरा वनडे12 फरवरी 20251:30 PMअहमदाबाद

चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ही होंगे कप्तान, रिपोर्ट में बड़ा दावा

Fact Check: रोहित और विराट ने चहल से तलाक की वजह पूछी, क्या है वायरल वीडियो का सच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >