KKR vs RR IPL 2021: केकेआर की धमाकेदार जीत, राजस्थान 85 रन पर ढेर

KKR vs RR IPL 2021 आईपीएल 2021 के 54वें मुकाबले में केकेआर ने राजस्थान पर 86 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज की. केकेआर ने पहले राजस्थान के सामने 171 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, फिर 16.1 ओवर में राजस्थान को 85 रन पर ढेर कर दिया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

Live Updates
4:33 AM. 8 Oct 21 11:03 PM. 7 Oct

राजस्थान को रौंदकर केकेआर प्लेऑफ की दौड़ में सबसे आगे

राजस्थान को 86 रनों से रौंदकर केकेआर ने प्लेऑफ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. केकेआर की टीम प्वाइंट टेबल में 14 मैच खेलकर 14 अंक लेकर चौथे स्थान पर पहुंच गयी है. केकेआर ने धमाकेदार जीत के बाद मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किलें बढ़ा दिया है. मुंबई को एक और मैच खेलना है और अभी उसके 12 अंक हैं. उसे बढ़े अंतर से जीत दर्ज करना होगा.

4:33 AM. 8 Oct 21 11:03 PM. 7 Oct

राजस्थान कीओर से राहुल तेवतिया टॉप स्कोरर

राजस्थान की ओर से राहुल तेवतिया टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने 36 गेंदों में दो छक्के और 5 चौकों की मदद से 44 रन बनाये. जबकि शिवम दुबे ने 18 रन बनाये. इन दोनों को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक भी नहीं छुआ.

4:33 AM. 8 Oct 21 11:03 PM. 7 Oct

केकेआर ने राजस्थान को 86 रन से रौंदा

केकेआर ने राजस्थान को 86 रनों से हरा दिया. केकेआर के 171 रनों का पीछा करते हुए राजस्थानक की पूरी टीम 16.1 ओवर में केवल 86 रन बनाकर ढेर हो गयी. केकेआर की ओर से शिवम मावी ने 3.1 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट चटकाया. जबकि लॉकी फर्ग्यूसन ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाये. शाकिब और चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिये.

4:33 AM. 8 Oct 21 11:03 PM. 7 Oct

केकेआर की धारदार गेंदबाजी, राजस्थान को 8वां झटका

राजस्थान को 8वां झटका लगा है. लॉकी फर्ग्यूसन ने जयदेव उनादकट को अपना तीसरा शिकार बनाया. उनादकट ने 1 चौके की मदद से 5 गेंदों में 6 रन बनाया.

4:33 AM. 8 Oct 21 11:03 PM. 7 Oct

राजस्थान को 7वां झटका, क्रिस मॉरिस आउट

राजस्थान को 7वां झटका लगा है. केकेआर के गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने क्रिस मॉरिस को अपना शिकार बनाया. मॉरिस अपना खाता भी नहीं खोल पाये. राजस्थान का स्कोर इस समय 7 विकेट पर 35 रन है.

4:33 AM. 8 Oct 21 11:03 PM. 7 Oct

शिवम की घातक गेंदबाजी, राजस्थान को लगा 6ठा झटका

शिवम मावी ने घातक गेंदबाजी करते हुए राजस्थान को 6ठा झटका दिया. उन्होंने एक ही ओवर में फिलिप्स को और शिवम दुबे को आउट किया. दुबे 20 गेंदों में एक छक्के की मदद से 18 रन बनाये.

मुख्य बातें

KKR vs RR IPL 2021 आईपीएल 2021 के 54वें मुकाबले में केकेआर ने राजस्थान पर 86 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज की. केकेआर ने पहले राजस्थान के सामने 171 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, फिर 16.1 ओवर में राजस्थान को 85 रन पर ढेर कर दिया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >