केशव महाराज ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले बने पहले गेंदबाज

Keshav Maharaj Scripts History for South Africa: दक्षिण अफ्रीका की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 विजेता टीम इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां सीरीज का पहला टेस्ट 29 जून से बुलावायो में खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 418/9 पर पारी घोषित की और दूसरे दिन जिम्बाब्वे को 251 रन पर समेट दिया. स्टैंड-इन कप्तान केशव महाराज ने 3 विकेट लेकर न सिर्फ शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के लिए इतिहास भी रच दिया.

Keshav Maharaj Scripts History for South Africa: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 की विजेता दक्षिण अफ्रीकी टीम इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है. उसे इस दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलने हैं. सीरीज का पहला मैच 29 जून से बुलावायो में खेला जा रहा है. मुकाबले के पहले ही दिन साउथ अफ्रीका ने दिखा दिया कि क्यों वे चैंपियन हैं. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रोटियाज ने 9 विकेट के नुकसान पर 418 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी और मैच के दूसरे दिन जिम्बाब्वे को 251 रन पर ढेर कर दिया. इसमें साउथ अफ्रीका के स्टैंड-इन कप्तान केशव महाराज ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. उन्होंने 16.4 ओवर में 70 रन देकर 3 विकेट झटके. इसके साथ ही उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए इतिहास रच दिया.  

रविवार को अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत महाराज टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले स्पिनर बन गए. उन्होंने यह उपलब्धि जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन हासिल की. 35 वर्षीय महाराज पिछले नौ वर्षों से टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं और इस दौरान वह धीरे-धीरे टीम के मुख्य स्पिन गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने यह मील का पत्थर तब छुआ जब उन्होंने 34वें ओवर में जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एरविन को स्टंप आउट करवाया, जिसे विकेटकीपर काइल वेर्रायने ने पूरा किया. उन्होंने जिम्बाब्वे के शतकवीर सीन विलियम्स (137 रन) और तनाका चिवांगा को भी अपना शिकार बनाया.

दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट

दक्षिण अफ्रीका के लिए अब तक 8 गेंदबाजों ने 200 से ज्यादा विकेट लिए हैं, लेकिन वे सभी तेज गेंदबाज थे. केशव महाराज पहले स्पिनर हैं, जिन्होंने 200 विकेटों का आंकड़ा पार किया है. प्रोटियाज के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्टेन के नाम पर 439 शिकार हैं, जबकि दूसरे नंबर पर शॉन पोलॉक हैं, जिन्होंने 421 विकेट लिए थे. बाएं हाथ के स्पिनर महाराज अब 59 टेस्ट मैचों में 202 विकेट ले चुके हैं. उनके नाम 11 बार पांच विकेट और एक बार मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा दर्ज है. महाराज फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक 166 मैचों में 631 विकेट ले चुके हैं.

ZIM vs SA 1st मैच का अब तक हाल

मैच की बात करें, दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी 418/9 पर घोषित की थी, जिसमें लुआन ड्रे प्रिटोरियस ने डेब्यू मैच में 153 रन बनाकर इतिहास रचा, उनके साथ ही कॉर्बिन बॉश ने भी सेंचुरी जड़ी और इसी मैच में अपना टेस्ट पदार्पण कर रहे डेवाल्ड ब्रेविस ने भी सबसे तेज साउथ अफ्रीकी फिफ्टी भी जड़ दी. इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 251 रनों पर ऑलआउट हो गई. दूसरे दिन स्टंप्स के समय दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 13 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं. दक्षिण अफ्रीका की लीड 216 रन की हो चुकी है और वह बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ रही है. 

नेट पर हरप्रीत बरार की मौजूदगी ने सभी को चौंकाया, गिल का है इसमें हाथ

‘मेरा बैट किसने तोड़ा?’ नेट पर सिराज ने दिखाया गुस्सा तो हंस पड़े टीम के साथी

Shefali Jariwala की मौत के बाद, भारतीय क्रिकेटर के साथ डांस का पुराना वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >