IPL 2025 में रोहित शर्मा इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर क्यों खेले? किसका था ये फैसला; MI के कर्ण शर्मा ने खोला राज

Rohit Sharma as Impact Player in IPL 2025: आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने ज्यादातर मैचों में इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा. फैन्स उन्हें मैदान पर एक्टिव रोल में और कप्तान हार्दिक पांड्या को सलाह देते देखना चाहते थे. पूर्व खिलाड़ी कर्ण शर्मा ने बताया कि यह फैसला किसका था, ताकि संतुलित टीम संयोजन बना रहे.

Why Rohit Sharma Played as Impact Player in IPL 2025: आईपीएल 2025 के हालिया सीजन के दौरान मुंबई इंडियंस (MI) के लिए रोहित शर्मा ज्यादातर मैचों में इंपैक्ट प्लेयर के रूप में खेले. लेकिन उनके कुछ प्रशंसकों को यह फैसला बिल्कुल रास नहीं आया. वे अपने पसंदीदा खिलाड़ी को मैदान में सक्रिय रूप से खेलते हुए और कप्तान हार्दिक पांड्या को अहम सुझाव देते हुए देखना चाहते थे. हालांकि वे मैदान से बाहर जरूर एमआई पलटन को सलाह देते नजर आए, लेकिन मैदान के अंदर तो पांड्या ही फैसला कर रहे थे. हालांकि यह फैसला किसका था कि रोहित जैसे दिग्गज को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में खिलाया जाए.

टीम इंडिया के पूर्व लेग स्पिनर और मौजूदा मुंबई इंडियंस के सदस्य कर्ण शर्मा ने खुलासा किया कि रोहित को इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल करने का फैसला टीम मैनेजमेंट का था. ज्यादातर मौकों पर रोहित बल्लेबाजी करने के बाद ‘इंपैक्ट आउट’ कर दिए जाते थे या फिर पारी के आधे हिस्से में कूलिंग रूम में बैठे रहते थे. कर्ण शर्मा ने एक पॉडकास्ट में कहा, “नहीं, ऐसा नहीं था कि उन्होंने खुद ये फैसला लिया. सबसे पहले तो यह मैनेजमेंट का फैसला था. मेरा मतलब है, पूरी टीम की सामूहिक सोच थी कि रोहित शर्मा को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में खिलाया जाए. लेकिन सोचिए, अगर वह इंपैक्ट प्लेयर नहीं होते, तो फिर किसे बाहर किया जाता? टीम में आधे से ज्यादा खिलाड़ी ऑलराउंडर्स हैं और उन्हें बाहर नहीं किया जा सकता. इसलिए यह पूरी तरह से मैनेजमेंट का निर्णय था.”

इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं. वीडियो को पोस्ट करने वाले यूजर ने कहा, “मेरा मुंबई इंडियंस से नफरत का स्तर अब और बढ़ता जा रहा है.”

IPL 2025 में रोहित का प्रदर्शन और मैदान पर उपस्थिति

मुंबई इंडियंस के लिए 15 पारियों में रोहित शर्मा ने 418 रन बनाए, उनका औसत करीब 30 रहा और स्ट्राइक रेट 149.28. उन्होंने चार अर्धशतक जमाए, जिसमें 81 रन की बेस्ट पारी भी शामिल रही. हालांकि रोहित को इंपैक्ट आउट कर दिया जाता था, लेकिन वे कई बार 9 से 10 ओवर तक फील्डिंग करते थे. यानी उनका योगदान मैच में बना रहता था, चाहे वे डगआउट में हों या मैदान पर. ज्यादातर बार वे पावरप्ले (पहले 6 ओवर) या 10 ओवर के बाद इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर आते थे. 

रोहित शर्मा की वापसी कब होगी?

आईपीएल के दौरान ही रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी, वे पहले ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में अब वे वनडे क्रिकेट में ही टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आएंगे.  फिलहाल बांग्लादेश सीरीज को कैंसल कर दिया गया है, एशिया कप पर संकट है, तो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय वनडे टीम में वापसी कर सकते हैं. उनका लक्ष्य है खुद को पूरी लय में लाकर 2027 वनडे वर्ल्ड कप (जो दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है) के लिए तैयार करना.

इन्हें भी पढ़ें:-

‘सुरसा के मुंह जैसा’ खड़ा है आंकड़ा, क्या शुभमन गिल बदल पाएंगे भारतीय टेस्ट क्रिकेट का इतिहास?

कौन है ये शख्स, जिसके सामने बुमराह हुए नतमस्तक? श्मशान से टीम इंडिया तक; कहानी जान दहल जाएगा दिल

‘बहुत तकलीफ होती है जब…’ मैनचेस्टर टेस्ट से पहले बोले मोहम्मद सिराज, इस मोमेंट को बताया दिल तोड़ने वाला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >