Kane Williamson: कीवी कप्तान केन का कमाल, ऐसा करने वाले बने दुनिया के तीसरे बल्लेबाज

Kane Williamson: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन पूरे कर लिए हैं. न्यूजीलैंड और इंग्लैंड (ENG vs NZ) के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की.

Kane Williamson: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में कीवी कप्तान केन विलियम्सन ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए अर्द्धशतक बना लिया है. अपनी इस पारी की बदौलत केन विलियम्सन ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. हेग्ले ओवल, क्राइस्टचर्च मे चल रहे टेस्ट मैच में तीसरे दिन इंग्लैंड ने 328 रन से आगे खेलते हुए अपने सभी विकेट खोकर 499 रन बनाए. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 23 रन पर ही दो विकेट खो दिए. न्यूजीलैंड की पारी को संभालने के लिए भरोसेमंद बल्लेबाज कप्तान केन नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे और रचिन रवींद्र के साथ 50 रन की साझेदारी की. उन्होंने चोट लगने के लगभग 2 महीने के बाद वापसी की है. वापसी के बाद विलियम्सन अपना 103वां क्रिकेट मैच खेल रहे हैं.

विलियम्सन ने अपनी इस पारी में एक नया रिकॉर्ड बना लिया है. इस पारी में 26वां रन बनाने के साथ ही उन्होंने अपने 9000 टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही वे सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं. वे पाकिस्तान के यूनिस खान और श्रीलंका के कुमार संगकारा के साथ अपना स्थान साझा कर रहे हैं. उनसे आगे दूसरे स्थान पर ब्रायन लारा (101 मैच) और पहले स्थान पर स्टीव स्मिथ (99 मैच) हैं. हालांकि विलियम्सन पारी के लिहाज से इस सूची में 8वें स्थान पर हैं.  

टेस्ट मैचों में सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज

खिलाड़ीदेशमैच पारी
कुमार संगकाराश्रीलंका103172
स्टीव स्मिथऑस्ट्रेलिया99174
राहुल द्रविड़भारत104176
ब्रायन लारावेस्टइंडीज101177
रिकी पोंटिंगइंग्लैंड106177
माहेला जयवर्द्धनेश्रीलंका108178
सचिन तेंदुलकरभारत111179
केन विलियम्सनन्यूजीलैंड103182
यूनिस खानपाकिस्तान103184
जैक कैलिसद. अफ्रीका110188

केन के अलावा न्यूजीलैंड के लिए दूसरा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रॉस टेलर के नाम है. टेलर ने 112 मैचों में 7863 रन बनाए थे. रॉस टेलर अब संन्यास ले चुके हैं. आपको बता दें कि सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर सबसे ऊपर हैं. उन्होंने 200 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की 329 पारियों में 15921 रन बनाए हैं. दूसरे नंबर पर रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने 168 मैचों की 287 पारियों में 13378 रन बनाए हैं. तीसरे स्थान पर 166 मैचों में 13289 रन के साथ द. अफ्रीका के जैक कैलिस हैं. चौथे स्थान पर भारत के राहुल द्रविड़ 13288 रन के साथ काबिज हैं, जबकि पांचवें नंबर पर इंग्लैंड के वर्तमान खिलाड़ी जो रूट हैं. रूट अब तक 150 मैचों की 273 पारियों में 50.81 की औसत से 12754 रन बना चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >