केन विलियम्सन का एक शतक और एक साथ टूट गए विराट कोहली और डिविलियर्स के रिकॉर्ड

Kane Williamson: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियम्सन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 132 रन पूरे करते ही अपने 7000 रन पूरे कर लिए. इस पारी से उन्होंने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Kane Williamson: पाकिस्तान में चल रही ट्राई नेशन वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह पक्की कर ली. पहले मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद, दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से मात दी. इस जीत में कप्तान केन विलियमसन की नाबाद 133 रनों की शतकीय पारी ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के जड़ते हुए न केवल अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि वनडे क्रिकेट में 7000 रन पूरे करने का ऐतिहासिक कीर्तिमान भी हासिल किया.

विलियमसन ने लगभग डेढ़ साल से इस प्रारूप में नहीं खेला है और चोट के कारण वे लंबे समय तक बाहर रहे हैं. हालांकि, इस चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लाहौर में चल रही त्रिकोणीय श्रृंखला के न्यूजीलैंड के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 58 रन बनाकर उन्होंने जबरदस्त वापसी की थी. वहीं सोमवार को विलियमसन 7000 वनडे रन तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए. इस मैच से पहले केन विलियमसन को वनडे में 7000 रन पूरे करने के लिए 132 रनों की जरूरत थी. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 133 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल कर ली. वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 7000 रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

विलियमसन ने 159 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की और इस तरह से सूची में विराट कोहली की जगह ले ली, जिन्होंने 161 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. वहीं दक्षिण अफ्रीकी एबी डिविलियर्स ने 166 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. अब विलियम्स ने इन दोनों दोस्तों को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज हाशिम अमला 150 पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले शीर्ष पर हैं. यह केन विलियम्सन का दूसरा सबसे तेज शतक रहा.

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

हाशिम अमला – 150 पारियां

केन विलियमसन – 159 पारियां

विराट कोहली – 161 पारियां

एबी डिविलियर्स – 166 पारियां

सौरव गांगुली – 174 पारियां

रोहित शर्मा – 181 पारियां

वहीं मैच की बात करें तो डेब्यू करने वाले ओपनर मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने 148 गेंदों में 150 रन की पारी खेली. लाहौर में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 304/6 के स्कोर तक पहुंचाया. न्यूजीलैंड ने धीमी लेकिन अच्छी शुरुआत की, पहले 10 ओवर में 50 रन बनाए. पावरप्ले खत्म होने के तुरंत बाद ओपनर विल यंग आउट हो गए. लेकिन विलियमसन के आने पर रन रेट में तेजी आई. उन्होंने डेवोन कॉनवे के साथ दूसरे विकेट के लिए 155 गेदों पर 187 रन की साझेदारी की. कॉनवे 107 गेंदों में 97 रन बनाकर शतक से चूक गए, लेकिन विलियमसन ने सिर्फ़ 72 गेंदों में शतक पूरा कर लिया. इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम थोड़ी लड़खड़ा गई, 39वें ओवर में डेरिल मिशेल और टॉम लैथम लगातार गेंदों पर सेनुरन मुथुस्वामी का शिकार बने. हालांकि इसके बाद नाबाद रहे विलियमसन ने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर अपनी टीम को जीत दिलाई. अब पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच 12 फरवरी को होने वाले मुकाबले में जीतने वाली टीम से न्यूजीलैंड 14 फरवरी को भिड़ेगा. 

फील्डर की कमी पड़ी तो मैदान पर उतरा कोच, दक्षिण अफ्रीका के इतिहास में दोबारा ऐसा हुआ, Video

‘वह जुनून, वह आग, कभी नहीं…’ हाई क्लास परफॉर्मेंस के बाद गरजे शार्दुल, टीम में ‘दावेदारी’ के लिए ठोकी ताल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >