Jos Butler: बटलर ने मारा 115 मीटर का छक्का, गेंदबाज पसीना पोछने लगा, देखें Video

ENG vs WI: इंग्लैंड के टी20 टीम के कप्तान जॉस बटलर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 115 मीटर का छक्का लगाया. जॉस ने ऐसा छक्का मारा कि गेंद मैदान से ही बाहर जा गिरी.

Jos Butler: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज के दूसरे मैच में कप्तान जॉस बटलर ने गुडाकेश मोटी की गेंद पर 115 मीटर का झन्नाटेदार छक्का लगाया. बटलर ने एक नहीं बल्कि इस मैच में 6 छक्के लगाए. उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए 45 गेंदों में 83 रन की पारी खेली. बटलर ने अपनी पारी में 8 चौके भी लगाए.

इंग्लैंड की पारी के नौवें ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोटी ने ओवर पिच गेंद फेंकी, जिसके लिए बटलर पहले से तैयार थे. बटलर ने आगे निकलकर ऐसा जोरदार छक्का मारा कि, गेंद स्टैंड्स की छत पर गिरी और टप्पा खाते हुए मैदान से बाहर जा गिरी. छक्का खाने के बाद गुडाकेश आश्चर्यचकित से बटलर को निहारते रहे और कुछ न सूझा तो पसीना पोछने लगे. 

केनसिंगटन ओवल बारबाडोस में खेले गए दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 158 रन बनाए. रोवमैन पॉवेल ने वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. इस मैच में इंग्लैंड ने 29 एक्स्ट्रा रन दिए. जिसकी बदौलत वेस्टइंडीज 150 का स्कोर पार कर सका. वेस्टइंडीज के केवल दो बल्लेबाज ही 20 रन का आंकड़ा पार कर सके. 159 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड को पहला झटका पहली ही गेंद पर लगा. फिल साल्ट पहली ही गेंद पर चलते बने. लेकिन उसके बाद कप्तान जॉस बटलर और विल जैक्स ने 129 रन की साझेदारी करके जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया. इंगलैंड ने 14.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया. 

आपको बता दें कि पांच मैचों की T20I सीरीज में इंग्लैंड पहले दो मैच जीत चुका है. तीसरा मैच डेरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड, सेंट लूसिया में खेला जाएगा. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >