Video: दो शॉट खेले जॉनी, पहली बार 10 तो दोबारा 5 सेकेंड बने स्टेचू, लोग बोले- गलती सुधार रहे बेयरस्टो

Jonny Bairstow Stands still for nearly 10 seconds: इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को आईपीएल का बुलावा मिला है और वे मुंबई इंडियंस से खेल सकते हैं. फिलहाल वे यॉर्कशायर की ओर से काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन वन में खेल रहे हैं।. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे डिफेंसिव शॉट के बाद लंबे समय तक स्थिर खड़े नजर आए.

Jonny Bairstow Stands still Viral Video: इंग्लैंड के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को आईपीएल का बुलावा आ गया है. वे मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आ सकते हैं. फिलहाल वे काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन वन में अपनी टीम यॉर्कशायरा की ओर से खेल रहे हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं. दरअसल यॉर्कशायर के कप्तान बेयरस्टो ने काउंटी के एक मुकाबले में डिफेंसिव शॉट खेलने के बाद बिल्कुल स्थिर खड़े रहकर सबको चौंका दिया.

उन्होंने एसेक्स के राइट-आर्म पेसर शेन स्नैटर की गेंदों पर दो शॉट खेले, जो सीधे कीपर के पास गए. पहला शॉट खेलने के बाद जॉनी 9.51 सेकंड तक अपनी जगह पर खड़े रहे और दूसरा शॉट खेलने के बाद वे 4.51 सेकंड तक उसी मुद्रा में खड़े रहे. ये सीन काफी मजेदार था, आस-पास के खिलाड़ी भी कंफ्यूज हो गए कि आखिर बेयरस्टो कर क्या रहे हैं. बाद में समझ आया कि एशेज सीरीज के एक मैच में वह समय से पहले क्रीज छोड़ने की वजह से रन आउट हो गए थे. उसी गलती से सीख लेते हुए उन्होंने अब सतर्कता और स्थिरता अपना ली है.

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. कई मजेदार कमेंट्स आए, लेकिन किसी ने कहा कि भाई अपनी आत्मकथा के लिए तस्वीरें जमा कर रहा है, तो किसी ने कहा कि भाई ने अपना सबक सीख लिया है.  

बेयरस्टो की शानदार पारी की बदौलत मैच ड्रॉ

वहीं इस मैच की बात करें, तो एसेक्स और यॉर्कशायर के बीच खेला गया यह मुकाबला दिलचस्प रहा, लेकिन आखिरकार ड्रॉ पर समाप्त हुआ. अंतिम विकेट के लिए साइमन हार्मर और जैमी पोर्टर की साझेदारी घरेलू टीम के लिए फायदेमंद रही. यॉर्कशायर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी और पहली पारी में केवल 216 रन बना सकी. हालांकि पहली पारी में बेयरस्टो सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 74 गेंदों पर 79 रन की तेज़ पारी खेली, जिससे टीम का स्कोर 426 तक पहुंचा. वहीं, एडम लाइथ ने 287 गेंदों पर 185 रन की शानदार पारी खेली. अंत में यह मुकाबला ड्रॉ रहा.

आईपीएल में शामिल हो सकते हैं जॉनी

आईपीएल 2025 के स्थगित होने के बाद यह शनिवार, 17 मई से दोबारा शुरू हो रहा है. हालांकि स्थगन के बाद फिर से शुरू हो रही लीग में कई खिलाड़ियों के लौटने पर संशय लग चुका है, इसी तरह मुंबई इंडियंस के लिए अब तक इस सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे विल जैक्स नहीं लौट रहे, ऐसे में इंग्लैंड की मुख्य टीम से बाहर चल रहे जॉनी को मुंबई ने मिड सीजन साइन करने की तैयारी कर ली है. मुंबई का अगला मैच 21 मई तो दिल्ली कैपिट्लस के खिलाफ होगा. 

IPL 2025 Restart RCB vs KKR: कोहली और आरसीबी के लिए खास मौका, केकेआर के लिए करो या मरो 

दिल्ली की सबसे बड़ी उम्मीद ने दिया झटका, IPL 2025 में किसी मैच के लिए नहीं लौटेगा ये खिलाड़ी

‘बंद कर देना चाहिए IPL 2025’, लीग में खेल चुका कंगारू गेंदबाज इस बात पर बिफरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >