Jofra Archer Record: जोफ्रा आर्चर सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले इंग्लिश गेंदबाज बने, एंडरसन का 21 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

Afghanistan vs England: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बुधवार को अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है. जिसमें इंग्लैंड के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने सबसे तेज 50 विकेट लेकर पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा.

Afghanistan vs England: अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए कुल 3 विकेट चटकाए. इसके साथ ही उन्होंने वनडे में सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड बना डाला. ऐसा करने वाले वो इंग्लैंड के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. एंडरसन ने 5 मई 2004 को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था. उन्होंने यह उपलब्धि 31 मैचों में हासिल की थी. जबकि जोफ्रा आर्चर ने 50 विकेट केवल 30 वनडे मैच खेलकर ले लिए हैं.

इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले टॉप 7 गेंदबाज

जोफ्रा आर्चर – 30 मैच
जेम्स एंडरसन – 31 मैच
स्टीफन जेम्स हार्मिसन – 32 मैच
स्टीवन थॉमस फिन – 33 मैच
डैरेन गफ – 34 मैच
स्टुअर्ट क्रिस्टोफर जॉन ब्रॉड – 34 मैच
जेम्स कुल्लुम ट्रेडवेल – 35 मैच

जोफ्रा आर्चर वनडे में ले चुके हैं 52 विकेट

जोफ्रा आर्चर ने अबतक वनडे में 52 विकेट ले लिए हैं. उन्होंने 3 मई 2019 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था. उन्होंने वनडे में एक बार पांच विकेट भी लिए हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में जोफ्रा आर्चर का प्रदर्शन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ जोफ्रा आर्चर ने 10 ओवर में 64 रन देकर कुल 3 विकेट चटकाए. अफगानिस्तान ने 50 ओवर में केवल 7 विकेट गवांकर 325 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >