अजीबोगरीब शॉट खेलकर जो रूट ने पूरा किया 36 वां शतक, राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड को किया पीछे, देखें वीडियो

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने फिर एक कमाल का शतक बनाया है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना 36वां शतक पूरा किया. अपने शतक के नजदीक पहुंच कर भी उन्होंने साहसी शॉट खेला.

इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट लगातार नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में रूट ने फिर शतक बनाया है. उन्होंने खतरनाक स्कूप शॉट खेलकर अपना 36वां शतक पूरा किया. शतक के नजदीक पहुंच कर कोई साहसी बल्लेबाज ही ऐसा कर सकता है.

जो रूट ने कल 7 दिसंबर के अपने स्कोर 73 रन से आगे खेलना शुरू किया. आज उन्होंने तेजी से रन बटोरे और 127 गेंद में 102 रन बनाकर अपना शतक पूरा किया. अपनी पारी में रूट ने कुल 11 चौके लगाए. 83वें ओवर की पहली गेंद पर जो रूट ने रिवर्स स्कूप शॉट लगाकर कीपर के सिर के ऊपर गेंद को उछाल दिया. वीडियो में देखें उनका साहसी शॉट-

जो रूट इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनके नाम 12 हजार से ज्यादा रन दर्ज हैं. उन्होंने अपने कुल 36 टेस्ट शतकों के लिए 275 पारियां खेली हैं. उन्होंने ऐसा करके भारत के राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. राहुल ने इतने शतक के लिए 276 पारियां ली थीं. इस लिस्ट में सबसे ऊपर रिकी पोंटिंग हैं, उनके नाम 200 पारियों में 36 शतक दर्ज हैं. 

सबसे कम पारियों में 36 शतक जड़ने वाले 5 बल्लेबाज

रिकी पोंटिंग- 200 इनिंग्स

कुमार संगकारा- 210 इनिंग्स

सचिन तेंदुलकर- 218 इनिंग्स

जैक कैलिस- 239 इनिंग्स

जो रूट- 275 इनिंग्स

वर्तमान टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल बल्लेबाज जो रूट ही हैं. वे 2021 के बाद से अब तक 19 शतक लगा चुके हैं. इसी लिस्ट में केन विलियम्सन भी हैं, जिनके नाम पिछले तीन सालों में 9 शतक हैं तो इंग्लैंड के हैरी ब्रुक भी 8 शतक के साथ इस लिस्ट में तीसरे क्रम पर हैं. जबकि भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पिछले 5 सालों में (2019 के बाद) केवल 4 शतक लगा पाए हैं.

Vinod Kambli को अपने पैरों पर फिर से खड़ा करेंगे गावस्कर, कहा – वह मेरे बेटे जैसा

ऐक्टिव क्रिकेटर्स में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज

जो रूट – 36 (151 मैच)

केन विलियमसन – 32 (104 मैच)

स्टीव स्मिथ – 32 (111 मैच) 

विराट कोहली – 30 (120 मैच)

चेतेश्वर पुजारा – 19 (103 मैच)

यह भी पढ़ें: WPL Auction: 19 स्लॉट के लिए 120 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, गुजरात के पास सबसे बड़ा पर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >