Joe Root: जो रूट का ऐतिहासिक कारनामा, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड

Joe Root: जो रूट इंग्लैंड के सबसे सफल बल्लेबाज हैं. उन्होंने इंग्लैंड के लिए अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने अपने नाम एक और कीर्तिमान दर्ज करा लिया है. उन्होंने चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बना लिया है. उन्होंने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Joe Root:  इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों का पहला टेस्ट हेग्ले ओवल, क्राइस्टचर्च में खेला गया. इंग्लैंड ने हैरी ब्रुक के शतक और ब्रायडन कर्स की शानदार गेंदबाजी के दम पर इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया. दूसरी पारी में मिले 104 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने मात्र 12.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. जैकब बेथेल ने 50 रन बनाए तो जो रूट 15 गेंद में 23 रन बनाकर नाबाद लौटे. जो रूट ने अपनी इस छोटी-सी पारी में ही सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. 

जो रूट ने बनाया इतिहास

जो रूट ने दूसरी इनिंग में 23 रन की नाबाद पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया. वे अब टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने  के मामले में दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. जो रूट ने भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे कर दिया है. रूट के नाम टेस्ट मैचों की चौथी पारी में 1630 रन हो गए हैं. जबकि सचिन तेंदुलकर के नाम अब तक 1625 रन दर्ज हैं. 

टेस्ट क्रिकेट में चौथी पारी में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

जो रूट- 1630 रन
सचिन तेंदुलकर- 1625 रन
एलिस्टर कुक- 1611 रन
ग्रीम स्मिथ- 1611 रन
शिवनारायण चंद्रपॉल- 1580 रन

ENG vs NZ: टी20 अंदाज में खेलकर इंग्लैंड ने जीता टेस्ट, WTC में भी मचाई उथल-पुथल

जो रूट ने यह उपलब्धि अपने 150 वें मैच में हासिल की. जो रूट के नाम टेस्ट मैचों में 12777 रन हैं. वे सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दुनिया के पांचवें नंबर के बल्लेबाज हो गए हैं.  

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >