जो रूट ने रचा इतिहास, टूट गया सचिन कैलिस और द्रविड़ का रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में हासिल किया ये कीर्तिमान

Joe Root completes 13,000 Runs: जो रूट टेस्ट क्रिकेट में 13,000 रन पूरे करने वाले इंग्लैंड के पहले और दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बने हैं. उन्होंने यह उपलब्धि केवल 153 पारियों में हासिल कर सचिन, द्रविड़ और कैलिस जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया.

Joe Root Completes 13000 Test Runs: टेस्ट क्रिकेट में जो रूट एक अलग ही स्तर के बल्लेबाज हैं. इंग्लैंड के इस स्टार बल्लेबाज का प्रदर्शन पिछले कुछ वर्षों से इस प्रारूप में बेहद शानदार रहा है. गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ चार दिवसीय टेस्ट मैच में बल्लेबाजी करते हुए पूर्व इंग्लिश कप्तान ने टेस्ट क्रिकेट में 13,000 रन का आंकड़ा पार कर लिया. वे इंग्लैंड की ओर से ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं. इसके साथ ही उन्होंने सचिन, द्रविड़ और जैक् कैलिस को भी पीछे छोड़ दिया है. रूट ने अपनी 34 रनों की पारी के दौरान सिर्फ 153 पारियों में यह मील का पत्थर हासिल किया.

जो रूट ने 13,000 रन बनाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज जैक कैलिस (Jacques Kallis) को पीछे छोड़ दिया. कैलिस ने 159 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी. भारत की ओर से सबसे तेज 13,000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) हैं, जिन्होंने यह मुकाम 160 मैचों में हासिल किया था, जबकि सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को इसके लिए 163 मैच खेलने पड़े थे. हालांकि, यह बात गौर करने वाली है कि रूट ने यह रिकॉर्ड सबसे ज्यादा पारियों (279) में बनाया है.

13,000 टेस्ट रन मैचों के आधार पर

जो रूट – 153*

जैक कैलिस – 159

राहुल द्रविड़ – 160

रिकी पोंटिंग – 162

सचिन तेंदुलकर – 163

13,000 टेस्ट रन पारियों के आधार पर

जो रूट फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने अब तक कुल 13,006 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 50.8 का रहा है. उनके नाम 65 अर्धशतक और 36 शतक दर्ज हैं. हालांकि जो रूट पारियों के हिसाब से इन सभी दिग्गजों से पीछे हैं. जहां सचिन को 13,000 रन बनाने में 266 पारियां लगीं, जैक कैलिस को 269 पारी, तो जो रूट को इसके लिए 279 पारियां खेलनी पड़ीं. 

सचिन तेंदुलकर – 266

जैक कैलिस – 269

रिकी पोंटिंग – 275

राहुल द्रविड़ – 277

जो रूट – 279*

टेस्ट में 13,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

इसके साथ ही जो रूट टेस्ट क्रिकेट में 13,000 रन पूरे करने वाले इंग्लैंड के पहले और दुनिया के सिर्फ पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह शानदार उपलब्धि सिर्फ चार दिग्गजों, सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस और राहुल द्रविड़ ने हासिल की है. अब रूट की निगाहें टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में इन महान खिलाड़ियों को पीछे छोड़ने पर होंगी.

15921 – सचिन तेंदुलकर

13378 – रिकी पोंटिंग

13289 – जैक्स कैलिस

13288 – राहुल द्रविड़

13000 – जो रूट

जिम्बाब्वे के खिलाफ इंग्लैंड का दबदबा

जहां तक इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे मैच की बात है, मेजबान टीम ने पूरी तरह आक्रामक रुख अपनाते हुए सिर्फ 88 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 498 रन बना डाले. इस दौरान इंग्लैंड के तीन बल्लेबाजों ने शतक जमाए. जैक क्रॉली ने 124 रन, बेन डकेट ने 140 रन और ओली पोप 169 रन बनाकर नाबाद हैं.

हो गया ऐलान, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा इस तारीख को होगी, कप्तान की रेस में ये आगे

LSG के खिलाफ क्यों हारी GT, शुभमन गिल ने बताया यहां चूकी गुजरात, एक्सपेरीमेंट में गंवाया मैच!

IPL 2025: आखिर में आकर चमके नवाब, LSG ने ‘टेबल टॉपर’ GT को 33 रन से दी शिकस्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >