Jharkhand T20 League 2026: कौन टॉप पर, कौन सबसे नीचे? यहां देखें पूरी पॉइंट्स टेबल

झारखंड टी20 लीग 2026 में अब तक 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं. कोयलांचल सुपर किंग्स ने अपने शुरुआती तीनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है, जबकि रांची टाइटंस, छोटानागपुर रॉयल्स और जमशेदपुर स्टीलर्स के बीच टॉप-4 की जंग रोमांचक बनी हुई है.

Jharkhand T20 League: झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) द्वारा आयोजित झारखंड टी20 लीग 2026 में मुकाबले लगातार रोमांचक होते जा रहे हैं. टूर्नामेंट के अब तक 9 मैच खेले जा चुके हैं और पॉइंट्स टेबल में टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. फिलहाल कोयलांचल सुपर किंग्स शानदार प्रदर्शन के दम पर शीर्ष स्थान पर काबिज है.

कोयलांचल सुपर किंग्स ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर 6 अंक जुटाए हैं. टीम का नेट रन रेट +2.903 है, जो बाकी सभी टीमों से काफी बेहतर है. लगातार तीन जीत के साथ कोयलांचल ने खुद को खिताब के मजबूत दावेदारों में शामिल कर लिया है. दूसरे स्थान पर रांची टाइटंस है. टीम ने चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ 4 अंक हासिल किए हैं. उसका नेट रन रेट +0.374 है. वहीं, छोटानागपुर रॉयल्स भी 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है, लेकिन नेट रन रेट (-0.054) के कारण वह रांची से पीछे है.

झारखंड टी20 लीग 2026 पॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैचजीतहारटाईबेनतीजाअंकनेट रन रेट (NRR)
1कोयलांचल सुपर किंग्स330006+2.903
2रांची टाइटंस422004+0.374
3छोटानागपुर रॉयल्स422004-0.054
4जमशेदपुर स्टीलर्स321004-1.619
5धनबाद डायमंड्स202000-0.613
6संथाल स्ट्राइकर्स202000-1.150

जमशेदपुर स्टीलर्स ने सिर्फ तीन मैच खेले हैं, जिनमें से दो में जीत दर्ज की है. 4 अंकों के बावजूद टीम नेट रन रेट (-1.619) की वजह से चौथे स्थान पर है. हालांकि, उसके पास अन्य टीमों की तुलना में कम मैच खेले होने का फायदा है और आने वाले मुकाबलों में वह टॉप-2 में जगह बना सकती है.

धनबाद डायमंड्स और संथाल स्ट्राईकर्स का निराशाजनक शुरुआत

वहीं, धनबाद डायमंड्स और संथाल स्ट्राइकर्स का अभियान अब तक निराशाजनक रहा है. दोनों टीमों ने अपने-अपने शुरुआती दो मुकाबले गंवाए हैं और अभी तक खाता नहीं खोल सकी हैं. धनबाद पांचवें और संथाल स्ट्राइकर्स छठे स्थान पर है.

टूर्नामेंट अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन कोयलांचल सुपर किंग्स ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसने बाकी टीमों के लिए चुनौती बढ़ा दी है. दूसरी ओर रांची टाइटंस, छोटानागपुर रॉयल्स और जमशेदपुर स्टीलर्स के बीच प्लेऑफ की दौड़ को लेकर मुकाबला और भी दिलचस्प होता नजर आ रहा है. आने वाले मैचों के साथ पॉइंट्स टेबल में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: भारत का नो हैंडशेक पॉलिसी कायम, महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी खिलाड़ियों ने नहीं मिलाया हाथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >