वर्कलोड नहीं, बल्कि चोट है कारण! अंतिम टेस्ट से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ा खुलासा

Jasprit Bumrah Injury: जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड दौरे पर केवल तीन टेस्ट ही खेले और ओवल में आखिरी मैच से बाहर रहे. टॉस पर कप्तान शुभमन गिल ने उनकी गैरमौजूदगी की पुष्टि की, जिसे वर्कलोड मैनेजमेंट से जोड़ा गया. असल वजह वर्कलोड नहीं, बल्कि उनकी फिटनेस रही.

Jasprit Bumrah Injury: आखिर जिसका डर था, वही हुआ. जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड और उनकी समस्याओं ने फिर से मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के इंग्लैंड दौरे पर केवल तीन टेस्ट खेलने की जानकारी मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर पहले ही दे चुके थे. मैनचेस्टर में तीसरा टेस्ट खेलने के बाद यह लगभग साफ था कि वह ओवल में होने वाले आखिरी टेस्ट में नहीं उतरेंगे. हालांकि सीरीज का नतीजा तय नहीं था, इसलिए पक्की पुष्टि नहीं हो पाई. लेकिन टॉस के समय जब कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि बुमराह पांचवें टेस्ट में नहीं खेलेंगे, तो उनके वर्कलोड मैनेजमेंट की चर्चा शुरू हो गई. हालांकि वे आखिरी टेस्ट मैच में नहीं उतरे और इसका कारण बताया गया वर्कलोड, लेकिन कारण यह नहीं था. 

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में तीन मैच खेलने के बाद शुक्रवार को टीम से रिलीज कर दिया गया. बीसीसीआई द्वारा 31 अगस्त को जारी बयान में उन्हें पांचवें टेस्ट के बीच में ही टीम से हटाने की जानकारी ने सभी को हैरान कर दिया. सवाल उठे कि अगर उ���्हें केवल आराम देना था तो उन्हें डगआउट में रखकर उनके अनुभव का फायदा क्यों नहीं लिया गया? टाइम्स ऑफ इंडिया  की रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह को वर्कलोड नहीं बल्कि घुटने की चोट की वजह से बाहर किया गया. वह अब बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैब शुरू करेंगे. वहीं एक और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, “दुर्भाग्य से बुमराह घुटने की चोट से जूझ रहे हैं, हालांकि यह गंभीर नहीं है और सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ेगी. मेडिकल टीम उनकी स्कैन रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.”

जसप्रीत बुमराह. तस्वीर-एक्स.

31 वर्षीय बुमराह जल्द ही बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे. यह चोट कब लगी, इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है, लेकिन चौथे टेस्ट मैच में उनका सीढ़ियों पर लंगड़ाते हुए चढ़ने का वीडियो वायरल हुआ था. हालांकि मुश्किलों के बावजूद उन्होंने मौजूदा दौरे में 31 वर्षीय बुमराह ने तीन टेस्ट में 119.4 ओवर फेंके. इस सीरीज में बुमराह ने तीन मैचों में 26.00 की औसत से 14 विकेट लिए और दो बार पारी में पांच विकेट चटकाए. उनका सबसे यादगार प्रदर्शन ओल्ड ट्रैफर्ड के चौथे टेस्ट में रहा, जहां उन्होंने सपाट पिच पर 33 ओवर की लंबी स्पेल डाली. 

अब अगर यह चोट गंभीर साबित होती है, तो यह भारत के लिए बड़ा झटका होगा, क्योंकि अगले महीने एशिया कप के साथ 2026 टी20 विश्व कप की तैयारियां शुरू होनी हैं. इसके अलावा, यह आठ महीने में उनकी दूसरी गंभीर चोट भी हो सकती है, जिससे बीसीसीआई उनके करियर को लेकर चिंतित है. एशिया कप 28 सितंबर को समाप्त होगा, जिसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में और दूसरा 10 से 14 अक्टूबर तक दिल्ली में खेला जाएगा. इसके बाद नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैच होंगे. ऐसे में बुमराह को लेकर संशय के बादल जरूर मंडरा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:-

लगातार दूसरी सीरीज हारा वेस्टइंडीज, इन खिलाड़ियों की बदौलत पाकिस्तान ने जीता तीसरा T20I मुकाबला

इंडिया-इंग्लैंड ने मिलकर रचा इतिहास, इतने शतक लगाकर 70 साल पुराने रिकॉर्ड को दोहराकर मचाया तहलका

जब मैल्कम मार्शल ने टूटे हाथ से पूरा करवाया शतक और गेंदबाजी में झटके 7 विकेट, विश्व क्रिकेट में फिर ऐसा नहीं दिखा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >