अनफिट Jasprit Bumrah दुबई नहीं, न्यूजीलैंड हो सकते हैं रवाना! अगर जस्सी नहीं तो टीम में किसको मिलेगा मौका?

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह के चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फिट हो पाना किसी मिरेकल जैसा होगा. एक रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति यह जानती है कि चोट से उबरना किसी चमत्कार से कम नहीं हो सकता है. इसलिए वे अगले महीने दुबई में शुरू होने वाले ICC टूर्नामेंट के लिए बैकअप तैयार रख रहे हैं.

Jasprit Bumrah: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया अपनी तैयारियों को लेकर पूरी तैयारी में जुटी है. इस सिलसिले में अपने स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर भी पूरी सतर्कता बरत रहा है. लेकिन उनको अपनी चोट से बाहर निकाल पाना कोई जादू ही होगा. क्योंकि जसप्रीत बुमराह के चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फिट हो पाना किसी मिरेकल जैसा होगा. एक रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति यह जानती है कि चोट से उबरना किसी चमत्कार से कम नहीं हो सकता है. इसलिए वे अगले महीने दुबई में शुरू होने वाले ICC टूर्नामेंट के लिए बैकअप तैयार रख रहे हैं.

जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच के दौरान पीठ में चोट लगी थी. जिसके बाद उन्हें भारत की टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन उनका फिट हो पाना किसी चम्तकार से कम नहीं होगा. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, “बीसीसीआई की मेडिकल टीम न्यूजीलैंड में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ रोवन स्काउटन के संपर्क में है. बोर्ड ने बुमराह के न्यूजीलैंड दौरे की भी योजना बनाई थी. लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हुआ है. चयनकर्ताओं को पता है कि अगर बुमराह दिए गए समय में 100% फिट हो जाते हैं, तो यह चमत्कार होगा.”

डॉक्टर को सूचित करने के बाद लिया जाएगा फैसला

जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया दौरे के कठिन अभियान के बाद आराम कर रहे हैं. इसलिए उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी20 शृंखला के लिए नहीं चुना गया और न ही रणजी ट्रॉफी में वे खेल रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रेक के बाद पिछले हफ्ते बुमराह का मूल्यांकन किया जाना था. ये रिपोर्ट स्काउटन को भेजी जाएंगी, जिन्होंने पहले भारत के स्टार का ऑपरेशन किया था, जब उन्हें 2022 टी20 विश्व कप के दौरान चोट लग गई थी. चयनकर्ता चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बुमराह की वापसी पर संशय में हैं. इसलिए बुमराह को जून में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों के टेस्ट सीरीज के लिए लंबे दौरे के दौरान उनकी जरूरत को देखते हुए ज्यादा जोर नहीं देना चाहते हैं.

बीसीसीआई के सूत्र ने कहा कि रिपोर्ट न्यूजीलैंड में उनके डॉक्टर के साथ साझा की जाएगी. बुमराह को न्यूजीलैंड भेजना फीडबैक पर निर्भर करेगा. बोर्ड और बुमराह खुद लंबे समय तक उनके महत्व को देखते हुए उन पर ज्यादा जोर देने को तैयार नहीं हैं. चयनकर्ताओं को पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सूचित किया जाएगा कि वह मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं या नहीं. चयनकर्ताओं को उनके लिए एक बैकअप प्लान तैयार रखना होगा. अगर बुमराह इसमें सफल होते हैं तो यह चमत्कार होगा.

भारतीय कप्तान का ऐसा छक्का जो मैदान के बाहर बहने वाली नदी भी पार कर गया, इतिहास में दोबारा ऐसा नहीं हुआ

बुमराह की जगह किसको मिलेगा मौका 

यदि बुमराह टूर्नामेंट से बाहर होते हैं, तो चयनकर्ताओं को एक बैकअप तेज गेंदबाज का चयन करना पड़ेगा. हाल ही में, हर्षित राणा को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेले जाने वाले पहले दो वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था. हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि बुमराह की अनुपस्थिति में दिल्ली के इस तेज गेंदबाज को चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में स्थान मिलता है या नहीं. सूत्रों के अनुसार, टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया है कि मोहम्मद सिराज को आईसीसी टूर्नामेंट के लिए बैकअप तेज गेंदबाज के रूप में चुना जा सकता है.

धर्म के कारण भारत की आर वैशाली से हाथ मिलाने से इनकार, उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी की हरकत से सोशल मीडिया पर बवाल

विराट और रोहित का जमाना गया, 2024 में अफगानिस्तान का यह खिलाड़ी बना ICC का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >