टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह ने 40 विकेट लेकर रचा इतिहास, मलिंगा का रिकॉर्ड टूटा

Jasprit Bumrah Record: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच डाला है. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

Jasprit Bumrah Record:जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उनके नाम 40 विकेट हो गए हैं. बुमराह ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

बुमराह ने मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ा

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में बुमराह ने मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मलिंगा ने 38 विकेट लिए हैं. उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे ने भी 38 विकेट टी20 वर्ल्ड कप में लिए हैं. भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी टी20 वर्ल्ड कप में 36 विकेट ले चुके हैं. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने भी 36 विकेट लिए हैं.

औसत के मामले में भी बुमराह सबसे टॉप पर

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक विकेट लेने के अलावा जसप्रीत बुमराह औसत के मामले में भी टॉप पर पहुंच गए हैं. टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह सबसे किफायती गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने 5.66 के औसम से रन लुटाया है. जबकि इस मामले में दूसरे नंबर पर एनरिक नॉर्टजे हैं, नॉर्टजे ने 5.71 के औसत से रन लुटाए.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुमराह ने 14 विकेट चटकाए

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जसप्रीत बुमराह ने 8 मैचों में 174 रन देकर 14 विकेट लिए. फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए. सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में वरुण चक्रवर्ती दूसरे नंबर रहे. वरुण ने भी 14 विकेट लिए. हालांकि वरुण ने 9 मैचों में यह उपलब्धि हासील की और उन्होंने 287 रन लुटाए.

T20 WC में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

40- जसप्रीत बुमराह (ER: 5.66)
38 – लसिथ मलिंगा (ER: 7.43)
38 – एनरिक नॉर्टजे (ER: 5.71)
36 – अर्शदीप सिंह (ER: 7.79)
36 – टिम साउदी (ER: 6.99)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >