पहले भी गलत, अब भी गलत, मोहम्मद कैफ के एनालिसिस पर जसप्रीत बुमराह ने लगाई क्लास

Mohammad Kaif and Jasprit Bumrah: भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एशिया कप 2025 के दौरान जसप्रीत बुमराह के इस्तेमाल को लेकर एक्स पर पोस्ट किया था. उन्होंने बताया कि रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में बुमराह की गेंदबाजी में फर्क देखने को मिला है. इस पर बुमराह ने कैफ की सरेआम क्लास लगा दी है.

Mohammad Kaif and Jasprit Bumrah: पूर्व क्रिकेटर अपने अनुभव को हमेशा साझा करते रहते हैं. मैच या खिलाड़ी का एनालिसिस करना भी उनका शगल रहता है. भारत के पूर्व खिलाड़ी और फील्डिंग के महारथी मोहम्मद कैफ ने हाल ही में जसप्रीत बुमराह को लेकर एक आंकलन किया, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने तुरंत इसे नकारते हुए कैफ को गलत बता दिया. उन्होंने बताया कि रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में बुमराह की गेंदबाजी में फर्क देखने को मिला है. कैफ ने इशारा किया था कि बुमराह अब चोट से बचने के लिए डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करने से बचते हैं और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उन्हें पारी की शुरुआती गेंदबाजी करते हुए देखा गया. कैफ का मानना था कि वर्ल्ड कप में अगर इसी तरह बुमराह का इस्तेमाल किया गया, तो मजबूत टीमों के खिलाफ भारत को नुकसान हो सकता है. इस पर बुमराह ने उन्हें जवाब देते हुए गलत ठहराया. 

कैफ ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “रोहित की कप्तानी में बुमराह आम तौर पर 1, 13, 17 और 19वां ओवर डालते थे. लेकिन सूर्या की कप्तानी में एशिया कप के दौरान उन्होंने शुरू में तीन ओवर का स्पेल किया. चोट से बचने के लिए बुमराह इन दिनों शरीर गर्म रहते समय ही गेंदबाजी करना पसंद करते हैं. बाकी बचे 14 ओवरों में सिर्फ एक ओवर बुमराह का होना बल्लेबाजों के लिए बड़ी राहत है. मज़बूत टीमों के खिलाफ वर्ल्ड कप में यह भारत को नुकसान पहुँचा सकता है.”

बुमराह का जवाब

हालाँकि, बुमराह ने इस पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि कैफ पहले भी उनके बारे में गलत रहे हैं और इस बार भी सही नहीं हैं. बुमराह ने सोशल मीडिया पर लिखा, “पहले भी गलत, इस बार भी गलत.” कैफ ने बुमराह को लेकर पहले भी दावे किए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच यह कहा था कि बुमराह का शरीर साथ नहीं दे रहा, ऐसे में वे जल्द ही रिटायरमेंट ले सकते हैं. हालांकि उस समय बुमराह ने कोई जवाब नहीं दिया था. लेकिन इस बार लगता है, उन्होंने दोनों कसर निकाल दी है. 

बुमराह का प्रदर्शन

एशिया कप में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मैच में उन्होंने 11.20 की इकॉनमी रेट से 45 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले पाए. अब तक इस टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 5 विकेट झटके हैं और सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में 12वें स्थान पर हैं. वहीं उनके साथी कुलदीप यादव 12 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं. बांग्लादेश के खिलाफ बुमराह ने बेहतर गेंदबाजी की, जहाँ उन्होंने 18 रन देकर 2 विकेट लिए. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आएंगे नजर

इस बीच बुमराह को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने पुष्टि की कि बुमराह दोनों मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे. अपने वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर जसप्रीत बुमराह सतर्क रहते हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे दोनों मैच खेलेंगे. वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 2 अक्टूबर से शुरू होगी. 

ये भी पढ़ें:-

हो गया पक्का, फाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत; टीम इंडिया के पास एक और बार पाक को रौंदने का मौका

इंटरनेशनल बेइज्जती…, पाक के Abhishek Sharma कहे जाने वाले Saim Ayub नौवीं बार डक पर आउट VIDEO

BAN vs PAK: फाइनल से पहले पाकिस्तान का इतना बड़ा ब्लंडर, लाइव मैच के दौरान इस खिलाड़ी ने बनवाया मजाक, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >