जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर सस्पेंस, क्या चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में हो पाएंगे शामिल?

Champions Trophy: भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का हिस्सा बनेंगे या नहीं इस पर सस्पेंस है. लेकिन टीम प्रबंधन उनके लिए पूरी कोशिश कर रहा है.

Champions Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिलहाल बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू करने के लिए तैयार हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मेडिकल टीम ने उनकी चोट का गहन मूल्यांकन किया और रिपोर्टों पर आंतरिक चर्चा के बाद अगले 24-48 घंटों में उनके हल्की शारीरिक गतिविधि और गेंदबाजी शुरू करने की संभावना जताई है. ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में बदलाव की समय सीमा आज 11 फरवरी तक निर्धारित की है. ऐसे में BCCI बुमराह की फिटनेस को लेकर अंतिम क्षण तक इंतजार कर सकता है, जैसा कि उसने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान हार्दिक पांड्या की चोट के समय किया था.

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, “अगर 1% भी संभावना है, तो भी BCCI इंतजार करने की रणनीति अपना सकता है. उन्होंने हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट (प्रसिद्ध कृष्णा) के लिए भी दो हफ्ते इंतजार किया था. शुभमन गिल जब डेंगू से पीड़ित थे, तब भी बोर्ड ने रिप्लेसमेंट पर विचार नहीं किया था. बुमराह के साथ भी ऐसा ही हो सकता है. अगर वे फिट नहीं होते हैं, तो इवेंट तकनीकी समिति से रिप्लेसमेंट की मांग की जा सकती है.”

वहीं न्यूज एजेंसी पीटीआई ने भी इस पर एक अपडेट दिया है. रिपोर्ट में बताया गया कि बेंगलुरू में बुमराह के साथ काम करने वाली कोर टीम के बारे में पता चला है जो भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बड़े मैच विजेताओं में से एक को वापस मैदान पर लाने की कोशिश कर रही है. किसी चोटिल केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी की रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया के लिए एनसीए एक स्ट्रेंथ एवं अनुकूलन कोच, चोट की निगरानी के लिए एक फिजियो और कौशल पर काम करने के लिए एक गेंदबाजी या बल्लेबाजी कोच आवंटित करता है जो ‘खेलने के लिए वापसी’ (आरटीपी) का भी एक हिस्सा है.

बुमराह की चोट और फिटनेस की स्थिति

बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के बाद लगभग पांच सप्ताह के आराम की सलाह दी गई थी, क्योंकि वे चोटिल होने के कारण दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे. तब से BCCI की ओर से उनकी चोट की गंभीरता को लेकर कोई ठोस अपडेट नहीं दिया गया है, जिससे उनके प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. बुमराह का नाम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम में था, लेकिन जब वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल किया गया, तो बुमराह का नाम अंतिम सूची से हटा दिया गया.

बैकअप विकल्प तैयार, बुमराह के फिट न होने पर बदलाव संभव

भारतीय टीम प्रबंधन ने बुमराह की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए बैकअप विकल्प तैयार कर लिए हैं. हर्षित राणा पहले से ही टीम में मौजूद हैं, और अब वरुण चक्रवर्ती भी वनडे टीम में शामिल किए गए हैं. अगर बुमराह NCA से समय पर फिटनेस क्लीयरेंस नहीं प्राप्त करते हैं, तो 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनका विकल्प तय किया जा सकता है.

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी वरुण चक्रवर्ती के चयन को लेकर कहा था, “स्पष्ट रूप से यह हमें सीरीज के दौरान उसे आजमाने का मौका देता है और हम देख सकते हैं कि वह क्या करने में सक्षम है. अभी हम उसके चयन को लेकर फैसला नहीं कर रहे हैं, लेकिन वह निश्चित रूप से दावेदारों में शामिल रहेगा. अगर वह टीम की जरूरतों के अनुसार प्रदर्शन करता है, तो हम इस पर विचार करेंगे.”

पाकिस्तान में लागू होगा आर्टिकल 245, आर्मी-रेंजर उतरेंगे जमीन पर, बदल जाएंगे नियम, लेकिन क्या इतिहास भी बदलेगा?

अगर बुमराह को गेंदबाजी करने की अनुमति मिलती है तो उम्मीद है कि ट्रॉय कूली उन पर नजर रखेंगे और पटेल द्वारा उनकी उपलब्धता के बारे में तैयार की गई अंतिम रिपोर्ट बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और चयनकर्ताओं के अध्यक्ष अजीत अगरकर को भेजी जाएगी. मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा को भी बुमराह की स्थिति के बारे में सूचित किया जाएगा. हालांकि अगर बुमराह समय पर फिट नहीं हो पाते हैं तो बीसीसीआई सीधे हर्षित राणा को उनके स्थान पर नामित कर सकता है लेकिन उम्मीद है कि टीम उनके आईसीसी की इस बड़ी प्रतियोगिता के लिए फिट होने के लिए अंतिम क्षण तक इंतजार करेगी.

ICC Champions Trophy 2025 के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा

फील्डर की कमी पड़ी तो मैदान पर उतरा कोच, दक्षिण अफ्रीका के इतिहास में दोबारा ऐसा हुआ, Video

विराट को बॉल क्यों मारा? जोस बटलर को ‘बाहर मिलने’ की दे रहे धमकी, कोहली फैंस की अजीब हरकत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >