WI vs PAK: जेसन होल्डर ने पहले तोड़ा ब्रावो का रिकॉर्ड, फिर अंतिम गेंद पर चौका मारकर पाकिस्तान को रौंदा

Jason Holder Shines in WI vs PAK 2nd T20I: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेल गए दूसरे टी20 मैच में जैसन होल्डर ने तहलका मचा दिया. उन्होंने पहले गेंदबाजी में कहर बरपाया, उसके बल्लेबाजी में अंतिम गेंद पर चौका मारकर जीत दिलाई.

Jason Holder Shines in WI vs PAK 2nd T20I: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल में पूर्व क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो का लंबे समय से कायम रिकॉर्ड तोड़ दिया. होल्डर ने इस मैच में चार विकेट झटके और अब वे वेस्टइंडीज की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उनके नाम अब 74 मैचों में 81* विकेट हो गए हैं. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज होल्डर ने ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2006 से 2021 तक 91 मैचों में 78 विकेट लिए थे और अब तक इस सूची में शीर्ष पर थे.

रविवार को सेंट्रल ब्रॉवर्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लाउडर हिल, फ्लोरिडा, अमेरिका में खेले गए दूसरे टी20 मैच में उन्होंने कुल चार विकेट झटके. 33 वर्षीय ऑलराउंडर होल्डर ने चार ओवर में 4.80 की इकॉनमी से 19 रन दिए. उन्होंने ही पाकिस्तान को शुरुआती झटके दिए. उनके शिकार में दोनों ओपनर सैम अय्यूब (7) और साहिबजादा फरहान (3) के साथ हसन नवाज (40) और मोहम्मद नवाज (2) भी शामिल रहे.

टी20I में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों द्वारा सबसे ज्यादा विकेट

जेसन होल्डर – 81* विकेट

ड्वेन ब्रावो – 78 विकेट

अकील होसैन – 72 विकेट

रोमारियो शेफर्ड – 64 विकेट

अल्जारी जोसेफ – 62 विकेट

पाक बनाम वेस्टइंडीज मैच का हाल

वहीं मैच की बात करें, तो इस मैच में वेस्टइंडीज ने वापसी की और छह मैचों से चले आ रहे हार के सिलसले को तोड़ा. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उसकी पारी 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन पर ही ढेर हो गई. हसन नवाज ने 40 और सलमान आगा ने 38 रनों का योगदान दिया. इसके जवाब में वेस्टइंडीज को भी मुश्किल का सामना करना पड़ा, हालांकि आखिरी गेंद पर होल्डर (16) ने ही चौका लगाकर कैरिबियाई टीम को 2 विकेट से जीत दिलाई. पाकिस्तान के लिए सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद नवाज रहे, उन्होंने 3 विकेट झटके. 

आखिरी ओवर में ऐसे जीता वेस्टइंडीज

दरअसल आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 8 रन की जरूरत थी. गेंदबाज थे शाहीन अफरीदी. पहली गेंद पर होल्डर ने सिंगल लिया. लेकिन दूसरी गेंद पर शाहीन ने रोमारियो शेफर्ड को एलबीडब्लू आउट कर दिया. अगली तीन गेदों पर एक-एक रन ही आया. फिर अंतिम गेंद पर वेस्टइंडीज को 1 गेंद पर 3 रन की जरूरत थी, लेकिन इसी समय शाहीन ने वाइड बॉल फेंक दी और अंतिम गेंद पर होल्डर ने चौका मारकर जीत दिला दी. 

तीन मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें बराबरी पर हैं. इस टूर्नामेंट का आखिरी मुकाबला भी इसी मैदान पर आज ही, 3 अगस्त को खेला जाएगा. 

ये भी पढ़ें:-

‘बहुत कम लोगों को देता हूं’, शुभमन गिल पर फिदा सुनील गावस्कर, झोले में भरकर लाए ये दो गिफ्ट

सचिन तेंदुलकर का लाइव मैच क्यों नहीं देखते थे सुंदर पिचई? ओवल में कमेंट्री करते हुए खोला राज

छा गए ‘सर रवींद्र जडेजा’, दिग्गज गैरी सोबर्स, गावस्कर, कोहली और स्टीव वॉ का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >