धोनी के बाद एंडरसन का कमाल, 42 की उम्र में मिड सीरीज बनेंगे कप्तान, इस ‘डूबती’ टीम का करेंगे कायाकल्प

James Anderson to Captain Lancashire in County Championship: संन्यास के बाद भी जेम्स एंडरसन का क्रिकेट प्रेम कम नहीं हुआ और उन्होंने आईपीएल 2025 के लिए नाम दिया, लेकिन कोई टीम नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने काउंटी क्रिकेट में वापसी की और विटैलिटी ब्लास्ट में चार मैचों में 10 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया. अब वे लंकाशायर के अगले दो काउंटी चैंपियनशिप मैचों में कप्तानी करेंगे, क्योंकि मार्कस हैरिस ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं.

James Anderson to Captain Lancashire in County Championship: इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पेशेवर क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. लेकिन क्रिकेट के प्रति उनका प्यार अब भी कम नहीं हुआ है. उन्होंने आईपीएल 2025 के लिए अंतिम समय में रजिस्ट्रेशन करवाया, लेकिन कोई खरीददार नहीं मिला. फिर उन्होंने काउंटी क्रिकेट का रुख किया. विटैलिटी ब्लास्ट में शानदार वापसी करते हुए उन्होंने चार मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं यह फॉर्मेट उन्होंने करीब दस साल बाद खेला है. इस बार आईपीएल के बीच में जैसे धोनी ने सीएसके की कमान संभाली थी, अब काउंटी चैंपियनशिप के अगले दो मैचों में लंकाशायर की कप्तानी करने को तैयार हैं. एंडरसन को यह मौका इसलिए मिल रहा है क्योंकि वर्तमान कप्तान मार्कस हैरिस अपने बच्चे के जन्म के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं. 

करियर में पहली बार कैप्टन बनेंगे एंडरसन

पिंडली की चोट से जूझ रहे एंडरसन इस सीजन अब तक केवल एक चैंपियनशिप मैच ही खेल पाए हैं. अब 42 वर्षीय एंडरसन पहली बार किसी पेशेवर मैच में कप्तानी करेंगे. वह रविवार को ब्लैकपूल में केंट के खिलाफ और फिर चेस्टरफील्ड में डर्बीशायर के खिलाफ टीम का नेतृत्व करेंगे. लंकाशायर की टीम इस सीजन बड़े बदलावों से गुजरी है. खराब शुरुआत के बाद कीटन जेनिंग्स से कप्तानी लेकर मार्कस हैरिस को रेड-बॉल कप्तान बनाया गया और कोच डेल बेनकेनस्टीन को भी हटा दिया गया. एंडरसन अब इस गर्मी में लंकाशायर के तीसरे कप्तान होंगे.

एंडरसन ने लंकाशायर को बड़ी उम्मीदें

टीम सात मैचों में पांच ड्रॉ और दो हार के साथ डिवीजन टू में सबसे नीचे से दूसरे स्थान पर है. हालांकि टीम का विटैलिटी ब्लास्ट में प्रदर्शन बेहतर रहा है, जहां छह मैचों में चार जीत के साथ वे नॉर्थ ग्रुप में तीसरे स्थान पर हैं. लंकाशायर के अंतरिम मुख्य कोच स्टीवन क्रॉफ्ट ने बीबीसी स्पोर्ट से कहा, “जिम्मी टीम का नेतृत्व करेंगे, यह उनके और हमारे लिए एक रोमांचक मौका है. उन्होंने अब तक सिर्फ एक बार कप्तानी की है, वह भी दुबई में एक प्री-सीजन टी20 मैच में. यह उनके लिए और टीम के लिए गर्व का पल होगा. मैदान के अंदर और बाहर वे बहुत कुछ देने की क्षमता रखते हैं.”

कोच ने बताया टर्निंग पॉइंट

एंडरसन की यह नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब लंकाशायर को चैंपियनशिप में अपने प्रदर्शन को सुधारने की सख्त जरूरत है और उम्मीद की जा रही है कि उनका विशाल अनुभव इस संक्रमण काल में टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा. वहीं टीम के कोच क्रॉफ्ट ने आगे कहा, “मैं इसे सीजन के टर्निंग पॉइंट के रूप में देख रहा हूं और टीम से भी यही कहूंगा. पहले सात मैचों में जो हो गया, उस पर अब कुछ नहीं किया जा सकता. लेकिन हमारे पास अभी भी सात मैच हैं और हम अंकतालिका में ऊपर चढ़ सकते हैं.”

इंग्लैंड के खिलाफ भारत तभी जीत पाएगा जब…, इंग्लिश दिग्गज ने बताया राज, इंडियन प्लेइंग XI में इनको किया शामिल

भारत का निराशाजनक प्रदर्शन जारी, मिली लगातार तीसरी हार, अर्जेंटीना के खिलाफ गंवाया मैच

IND vs ENG: पहले टेस्ट के लिए रवि शास्त्री ने चुनी इंडियन प्लेइंग XI, इन खिलाड़ियों पर जताया भरोसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >