LSG के मालिक संजीव गोएनका की टीम में शामिल हुए जेम्स एंडरसन, लीग में इसी साल खेलेंगे टूर्नामेंट

James Anderson joins Manchester Originals for The Hundred 2025: टेस्ट से संन्यास के एक साल बाद भी जेम्स एंडरसन का क्रिकेट के प्रति जुनून बरकरार है. आईपीएल 2025 में नहीं चुने जाने के बावजूद उन्होंने लंकाशायर और टी20 ब्लास्ट में खेलना जारी रखा. अब वह संजीव गोयनका की टीम मैनचेस्टर ओरिजिनल्स से ‘द हंड्रेड’ में डेब्यू करेंगे.

James Anderson joins Manchester Originals for The Hundred 2025: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिए एक साल हो चुका है, लेकिन इंग्लैंड के महान तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन अब भी पेशेवर क्रिकेट खेलने से पीछे नहीं हटे हैं. वे अपना 43वां जन्मदिन पूरा करने से महज 15 दिन दूर है, फिर भी उनका जज्बा कम नहीं हुआ है. उन्होंने अपने क्रिकेट से प्यार को पूरा करने के लिए आईपीएल 2025 के लिए रजिस्टर करवाया था, लेकिन उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला था. इसके बाद उन्होंने काउंटी क्रिकेट में लंकाशायर के लिए खेलना जारी रखा और 2025 के टी20 ब्लास्ट में भी हिस्सा लेकर सबसे छोटे फॉर्मेट में वापसी की. भले ही उन्हें आईपीएल में जगह नहीं मिली, लेकिन आईपीएल की एक टीम के मालिक के स्वामित्व वाली टीम में जगह मिल गई है. इस सीजन एंडरसन पहली बार इंग्लैंड की प्रमुख फ्रेंचाइजी लीग ‘द हंड्रेड’ में हिस्सा लेंगे.

42 वर्षीय एंडरसन को वाइल्डकार्ड ड्राफ्ट में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स ने चुना है और वे पहली बार किसी घरेलू फ्रेंचाइज लीग में हिस्सा लेंगे. एंडरसन ने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स से करार किया है, जो उनके काउंटी क्लब लंकाशायर से जुड़ी टीम है और ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड मानती है. एंडरसन को वाइल्डकार्ड ड्राफ्ट के जरिए टीम में शामिल किया है. अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला, तो यह उनकी पहली फ्रेंचाइजी लीग उपस्थिति होगी. मैनचेस्टर ओरिजिनल्स अब सुपरजायंट्स क्रिकेट फैमिली का हिस्सा हैं, जिसमें IPL की लखनऊ सुपरजायंट्स और SA20 की डरबन सुपरजायंट्स भी शामिल हैं. जेम्स एंडरसन के टीम में शामिल होने के बाद संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) ने एक्स / ट्विटर पर लिखा, “एक दिग्गज स्क्वाड में शामिल हुए. जेम्स एंडरसन का मैनचेस्टर ओरिजिनल्स में स्वागत है.”

रिटायरमेंट के बाद घरेलू क्रिकेट में लौटे

‘’द हंड्रेड वाइल्डकार्ड ड्राफ्ट’ उन खिलाड़ियों को मौका देता है जो पहले इस टूर्नामेंट के लिए नहीं चुने गए थे, लेकिन वाइटालिटी ब्लास्ट के पुरुष और महिला सीजन के पहले तीन महीनों में शानदार प्रदर्शन कर चयन का हकदार बने. एंडरसन ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में 2024 में खेला था. रिटायरमेंट के बाद उन्होंने काउंटी क्रिकेट में लंकाशायर की ओर से खेलना जारी रखा और 2025 T20 ब्लास्ट में 11 साल बाद टी20 क्रिकेट में वापसी की. इस सीजन में उन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट लिए हैं, और उनका इकॉनॉमी रेट 7.75 रहा है.

द हंड्रेड में संजीव गोएनका की टीम

‘द हंड्रेड’ का पांचवां संस्करण 5 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक खेला जाएगा. इस साल की शुरुआत में जब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने ‘द हंड्रेड’ की टीमों को बेचने का फैसला किया, तब आरपीएसजी ग्रुप ने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स में 70% हिस्सेदारी खरीदी थी. इस डील में फ्रेंचाइजी की वैल्यू 116 मिलियन पाउंड (लगभग ₹1339 करोड़) आंकी गई थी.

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे भी खेलेंगे

वहीं पूर्व इंग्लिश ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ को भी ‘द हंड्रेड’ लीग में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स से कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह टीम कलानिधि मारन के सन ग्रुप के स्वामित्व में है. इस टीम के हेड कोच उनके पिता, एंड्रयू फ्लिंटॉफ हैं. एंडरसन और रॉकी फ्लिंटॉफ दोनों को वाइल्डकार्ड ड्राफ्ट में चुने गए 32 खिलाड़ियों में शामिल किया गया है. यह ‘द हंड्रेड’ के पांचवें संस्करण से पहले 16 टीमों के अंतिम स्क्वाड अपडेट्स में से एक था. 

महज 17 साल के रॉकी ने अब तक किसी पेशेवर टी20 टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया है, लेकिन हाल ही में उन्होंने वॉर्सेस्टर में भारत U-19 के खिलाफ युथ वनडे इंटरनेशनल (YODI) में शानदार बल्लेबाजी करते हुए ध्यान खींचा. डोमेस्टिक सर्किट में उन्होंने अब तक 12 मैच खेले हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5 मैचों की 9 पारियों में 137 रन बनाए हैं. जबकि लिस्ट ए क्रिकेट में 7 मुकाबलों में 167 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है.

वेस्टइंडीज क्रिकेट ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, लारा, विवियन रिचर्ड्स और क्लाइव लॉयड हुए शामिल

सचिन-एरा के बाद संघर्ष कर रही टीम इंडिया, चेज करते हुए भयानक है रिकॉर्ड, जीते हैं सिर्फ दो मैच

IND vs ENG: बशीर की जगह इस खिलाड़ी को टीम में मिली जगह, आठ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >