आसान नहीं वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड्स तोड़ना, रोहित और कोहली के भी छूट जाएंगे पसीने

वीरेंद्र सहवाग के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं. सहवाग ने टीम इंडिया के लिए 104 टेस्ट मैच खेले हैं. वहीं उन्होंने 251 वनडे मैच खेला है. इसके अलावा उन्होंने 19 टी-20 मैच भी खेला है.

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपनी बल्लेबाजी के लिए फेमस रहे हैं. हालांकि अब वो रिटायर हो गये हैं, लेकिन आज भी उनके कई रिकॉर्डस हैं  तोड़ पाना अच्छे से अच्छे बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा.

 अभी दो दिन पहले ही सहवाग ने अपना 45वां जन्मदिन मनाया है. उनके फैंस ने उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं.

वीरेंद्र सहवाग के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं. सहवाग ने टीम इंडिया के लिए 104 टेस्ट मैच खेले हैं. वहीं उन्होंने 251 वनडे मैच खेला है. इसके अलावा उन्होंने 19 टी-20 मैच भी खेला है.

वीरेंद्र सहवाग टेस्ट मैच में 8586 रन बनाये हैं. वहीं वनडे मैच में 8273 रन बनाये हैं.

साल 2004 में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ तीहरा शतक जड़ा था. ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय क्रिकेटर रहे हैं.

सहवाग ने अपना तीहरा शतक सिक्स मार कर पूरा किया था. उन्होंने 309 रन बनाये थे.

वीरेंद्र सहवाग को प्यार से सभी वीरू बुलाते हैं. उन्हें नजफगढ़ का नवाब भी कई लोग कहते हैं.

सहवाग का एकदिवसीय मैचों में सर्वाधिक स्कोर 219 रन का है. दिलचस्प बात यह है कि सहवाग की आक्रामक क्रिकेट वनडे क्रिकेट के अनुकूल है लेकिन वह टेस्ट मैचों में अधिक सफल रहे हैं.

मार्च 2010 में उन्होंने हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 60 गेंदों पर शतक जमाया था. टेस्ट क्रिकेट में पहले विकेट के लिये सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड भी सहवाग के ही नाम है.

सहवाग को भारत सरकार ने साल 2002 में अर्जुन पुरस्कार देकर सम्मानित किया था. इसके अलावा उन्हें 2008 में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड के सम्मान से नवाजा गया है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >