‘बहुत तकलीफ होती है जब…’ मैनचेस्टर टेस्ट से पहले बोले मोहम्मद सिराज, इस मोमेंट को बताया दिल तोड़ने वाला

Mohammed Siraj on India’s defeat at Lord’s: लॉर्ड्स टेस्ट में भारत को रोमांचक मुकाबले में करीबी हार झेलनी पड़ी. मोहम्मद सिराज का दुर्भाग्यपूर्ण रनआउट भारत की आखिरी उम्मीद पर पानी फेर गया. चौथे टेस्ट से पहले सिराज ने इसी मोमेंट पर अपनी बात रखी.

Mohammed Siraj on India’s defeat at Lord’s: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच कई मायनों में एतिहासिक रहा. खिलाड़ियों के बीच तमाम विवादों के साथ रिकॉर्ड्स भी बने. लेकिन इसी मैच में भारत एक नजदीकी मुकाबला हार गया. इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट से पहले मोहम्मद सिराज ने लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट के दौरान अपनी बल्लेबाजी के पलों को याद किया. लॉर्ड्स में खेले गए उस मुकाबले में सिराज का दुर्भाग्यपूर्ण रनआउट हुआ था, जब शोएब बशीर की गेंद पिच पर गिरने के बाद वापस घूमते हुए स्टंप्स से टकरा गई और उनकी पारी का अंत हो गया. इसके साथ ही भारत की संघर्षपूर्ण पारी भी समाप्त हो गई और रविंद्र जडेजा नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े रह गए.

भारत यह मैच 22 रन से हार गया, जबकि अधिकांश समय टीम ने इंग्लैंड पर दबाव बनाए रखा था. लॉर्ड्स टेस्ट में अपने आउट होने को लेकर सिराज ने चौथे टेस्ट के प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “जब आप गेंद को बल्ले के मिडिल से हिट करते हैं और फिर भी आउट हो जाते हैं, तो बहुत तकलीफ होती है. जड्डू भाई और मेरी साझेदारी जिस तरह चल रही थी, मुझे पूरा भरोसा था कि मैं आउट नहीं होऊंगा. मुझे लगा कि मैं तभी आउट होऊंगा, अगर मैं कोई गलती करूं. लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो पाया और मैं बेहद निराश हुआ. मैंने गेंद को मिडिल किया फिर भी गेंद विकेट पर जा लगी. यह दिल तोड़ने वाला था. अगर हम वह मैच जीत लेते, तो पूरा नतीजा ही कुछ और होता.”

उन्होंने आगे कहा, “एक वक्त ऐसा लग रहा था कि हम यह मैच 80 रन से हार जाएंगे. फिर हमने मुकाबले में जबरदस्त वापसी की और चायकाल तक तो ऐसा लगने लगा था कि हम जीत भी सकते हैं. शायद यही बात सबसे ज्यादा चुभती है. अगर हार बड़ी होती 80 रन से, तो उतना दुख नहीं होता, लेकिन जब आप जीत के इतने करीब पहुंचकर हारते हैं, तो दिल टूटता है. हालांकि कुछ समय बाद मैंने खुद से कहा कि सीरीज अभी खत्म नहीं हुई है. अभी दो टेस्ट बाकी हैं और ये दोनों मुकाबले काफी रोमांचक होने वाले हैं.”

फिलहाल इंग्लैंड पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है. तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने सिर्फ 22 रन से जीतकर बढ़त हासिल की. अब भारत और इंग्लैंड की टीमें 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट में आमने-सामने होंगी.

चौथे टेस्ट के लिए दोनों टीमें 

इंग्लैंड प्लेइंग XI: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (उपकप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर.

भारत का पूरा स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव.

इन्हें भी पढ़ें:-

टीम इंडिया के लिए नई मुश्किल! मैनचेस्टर की पिच दिखाएगी खेल और क्या बारिश बनेगी विलेन? जानें दोनों का हाल

‘भारत हमसे डरा हुआ था…’, मैनचेस्टर टेस्ट से पहले हैरी ब्रूक ने खेला माइंड गेम

क्या चौथे टेस्ट में पंत कर पाएंगे विकेटकीपिंग? प्रैक्टिस का नया वीडियो आया सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >