ईशान किशन रवाना होंगे इंग्लैंड, टीम से जुड़ते ही इन दो मैचों में लेंगे हिस्सा

Ishan Kishan Joins Nottinghamshire for Rothesay County Championship: भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने नॉटिंघमशायर के साथ दो काउंटी मैचों के लिए शॉर्ट-टर्म करार किया है. वह यॉर्कशायर और समरसेट के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए चयन के पात्र होंगे. किशन दक्षिण अफ्रीका के काइल वेरेन की गैरमौजूदगी में टीम में शामिल किए गए हैं.

Ishan Kishan Joins Nottinghamshire for Rothesay County Championship: भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने नॉटिंघमशायर काउंटी क्लब के साथ एक शॉर्ट-टर्म करार साइन किया है, जो अगली दो रॉथसे काउंटी चैंपियनशिप मुकाबलों तक मान्य रहेगा. वह यॉर्कशायर के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज और समरसेट के खिलाफ टॉनटन में होने वाले मैचों के लिए चयन के पात्र होंगे. भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने नाटिंघमशर के साथ दो काउंटी मैच खेलने के लिए करार पर हस्ताक्षर किए हैं. क्लब ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. बाएं हाथ के बल्लेबाज किशन, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप विजेता दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी काइल वेरेन की जगह टीम में शामिल होंगे, जो इस समय जिम्बाब्वे के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में व्यस्त हैं.

भारत की 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल टीम में शामिल होने के बाद ईशान ने एक महीने बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और अपने दूसरे मैच में 34 गेंदों में नाबाद 52 रन की पारी खेली थी. ईशान अपने सीमित ओवरों के खेल के लिए मशहूर हैं, लेकिन उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 58 मैचों में 3447 रन बनाए हैं, जिसमें 17 अर्धशतक और आठ शतक शामिल हैं. विकेटकीपर के तौर पर उनके नाम 118 कैच और 11 स्टंपिंग भी दर्ज हैं.

टीम से जुड़ने पर जताई खुशी

आईपीएल में ईशान किशन गुजरात लॉयंस, मुंबई इंडियंस और हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं. इस साल उन्होंने SRH के लिए 47 गेंदों में 106 रन की आतिशी पारी खेली थी. नाटिंघमशर की वेबसाइट के हवाले से किशन ने कहा, ‘‘मैं इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने का पहला मौका पाकर बहुत उत्साहित हूं और यह मेरे कौशल को दिखाने का एक शानदार मौका होगा. मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मैं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनू और इंग्लैंड की परिस्थितियों में खेलने से मुझे नया कौशल सीखने में मदद मिलेगी. ट्रेंट ब्रिज मशहूर मैदान है. मैं उत्साहित हूं कि मैं इस पर खेलूंगा.’’ उन्होंने आगे कहा, “ट्रेंट ब्रिज एक मशहूर मैदान है, जिसे भारत समेत दुनिया भर में जाना जाता है. वहां खेलने का मौका मिलना मेरे लिए गर्व की बात है.”

हाल के वर्षों में कई खिलाड़ियों ने काउंटी क्रिकेट में लिया हिस्सा

ईशान किशन हाल के वर्षों काउंटी क्रिकेट से जुड़ने वाले कई खिलाड़ियों में शामिल हैं. उनके अलावा, कुछ और भारतीय खिलाड़ी भी इस सीजन काउंटी चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं. तिलक वर्मा ने हैम्पशायर के साथ शॉर्ट-टर्म डील साइन की है, रुतुराज गायकवाड़ सीजन के दूसरे भाग में यॉर्कशायर से जुड़ेंगे, जबकि युजवेंद्र चहल इसी महीने नॉर्थैम्पटनशायर में वापसी करेंगे. उनके अलावा शार्दुल ठाकुर और केएस भरत ने भी अपनी टीमों के साथ करार किया था. 

कप्तान शुभमन गिल पर लग सकता है जुर्माना, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में कर बैठे ये गलती

संजय मांजरेकर ने फिर विराट कोहली पर साधा निशाना! अबकी बार कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया भड़का

‘उस समय की याद…’, इंग्लैंड में गिल-जायसवाल से गदगद सचिन तेंदुलकर, लेकिन जताई एक बड़ी उम्मीद…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >