SRH vs LSG, IPL 2022: लखनऊ ने रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को 12 रन से हराया, चमके आवेश खान

SRH vs LSG, आईपीएल 2022: इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हरा दिया. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट गंवाकर 20 ओवर में 169 रन बनाया था. फिर हैदराबाद को 20 ओवर में 9 झटका देकर केवल 157 रन ही बनाने दिया. हैदराबाद की यह दूसरी हार थी.

Live Updates
11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

लखनऊ ने रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को 12 रन से हराया, चमके आवेश खान

आवेश खान की घातक गेंदबाजी और केएल राहुल की कप्तानी पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हराया. हैदराबाद की टीम लखनऊ के स्कोर 169 का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर केवल 157 रन ही बना पाया. आवेश खान ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाये. जबकि केएल राहुल ने 50 गेंदों में 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाये. जबकि लखनऊ की ओर से दीपक हुड्डा ने 33 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 51 रन बनाये. हैदराबाद की ओर से राहुल त्रिपाठी ने 30 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाये. जबकि पूरन ने 24 गेंदों में 3 चौके और दो छक्कों की मदद से 34 रन बनाये.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

हैदराबाद को 7वां झटका, होल्डर ने सुंदर को किया आउट

हैदराबाद को 20वें ओवर की पहली गेंद पर 7वां झटका लगा. जेसन होल्डर ने वाशिंगटन सुंदर को 18 के स्कोर पर आउट किया.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

आवेश खान की घातक गेंदबाजी, हैदराबाद को दिया 6ठा झटका

आवेश खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद को 6ठा झटका दिया. पहले पूरन को आउट किया, फिर अब्दुल समद को शून्य पर पवेलियन भेज दिया. आवेश खान ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाया.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

हैदराबाद को 5वां झटका, निकोलस पूरन 34 रन बनाकर आउट

सनराइजर्स हैदराबाद को 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर 5वां झटका लगा. निकोलस पूरन 24 गेंदों में 3 चौकों और दो छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए. पूरन को आवेश खान ने अपना तीसरा शिकार बनाया.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

15 ओवर की समाप्ति पर हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट पर 120 रन

15 ओवर की समाप्ति पर हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 120 रन है. इस समय पूरन और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर जमे हुए हैं.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

हैदराबाद को चौथा झटका, राहुल त्रिपाठी 44 रन बनाकर आउट

हैदराबाद को 14वें ओवर की पहली गेंद पर चौथा झटका लगा. राहुल त्रिपाठी 44 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या की गेंद पर आउट हुए. पांड्या ने त्रिपाठी को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया. त्रिपाठी ने 30 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक छक्का और 5 चौका जमाया.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

हैदराबाद को तीसरा झटका, एडेन मार्कराम 12 रन बनाकर आउट

हैदराबाद को 11वें ओवर की पहली गेंद पर तीसरा झटका लगा. एडेन मार्कराम 12 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या के शिकार हुए. मार्कराम ने 14 गेंदों का सामना किया, जिसमें 12 रन बनाये, जिसमें एक भी बाउंड्री नहीं लगाया.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

हैदराबाद को दूसरा झटका, अभिषेक शर्मा 13 रन बनाकर आउट

हैदराबाद को 6ठे ओवर की पहली गेंद पर दूसरा झटका लगा. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 13 रन बनाकर आउट हुए. अभिषेक को आवेश खान ने अपना दूसरा शिकार बनाया.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

हैदराबाद को बड़ा झटका, विलियमसन 16 रन बनाकर आउट

सनराइजर्स हैदराबाद को चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर पहला झटका लगा. कप्तान केन विलियमसन 16 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आवेश खान के शिकार हुए. आवेश ने एंड्रयू टाय के हाथों विलियमसन को कैच कराया. हैदराबाद ने 4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिया है. इस समय अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर जमे हुए हैं.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू, अभिषेक शर्मा और विलियमसन ने पारी की शुरुआत की

लखनऊ के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने पारी की अच्छी शुरुआत की. आज केन विलियमसन के साथ ओपनिंग करने अभिषेक शर्मा आये हैं. तीन ओवर में हैदराबाद का स्कोर बिना नुकसान के 21 रन है.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

लखनऊ ने हैदराबाद को दिया 170 का लक्ष्य

केएल राहुल और दीपक हुड्डा की अर्धशतकीय पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 विकेट खोकर 20 ओवर में 169 रन बनाया. केएल राहुल ने 50 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाये. जबकि दीपक हुड्डा ने 33 गेंदों में 3 चौके और उतने ही छक्कों की मदद से 51 रन बनाये. बदोनी रन आउट हुए. बदोनी ने 12 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 19 रन बनाये. जबकि हैदराबाद की ओर से शेफर्ड, वाशिंगटन सुंदर और नटराजन ने दो-दो विकेट चटकाये.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

लखनऊ को 6ठा झटका, क्रुणाल पांड्या 6 रन बनाकर आउट

लखनऊ को 19वें ओवर चौथी गेंद पर 6ठा झटका लगा. क्रुणाल पांड्या 6 रन बनाकर आउट हुए. पांड्या को नटराजन ने बोल्ड किया. पांड्या ने 3 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौके की मदद से 6 रन बनाये.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

लखनऊ को 5वां झटका, केएल अर्धशतक बनाकर आउट

लखनऊ को 19वें ओवर की पहली गेंद पर 5वां झटका लगा. कप्तान केएल अर्धशतक बनाकर आउट हुए. केएल राहुल को नटराजन ने अपना शिकार बनाया.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

केएल राहुल की बेहतरीन पारी, पूरा किया अर्धशतक

कप्तान केएल राहुल ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 5 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. लखनऊ का स्कोर 16 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट पर 120 रन बन गया है. हुड्डा के आउट होने के बाद बदोनी बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

लखनऊ को चौथा झटका, दीपक हुड्डा अर्धशतक बनाकर आउट

लखनऊ को 16वें ओवर की पहली गेंद पर चौथा झटका लगा. दीपक हुड्डा 33 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए. हुड्डा को रोमारियो शेफर्ड ने अपना शिकार बनाया.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

दीपक हुड्डा की तूफानी पारी, 31 गेंद पर जमाया अर्धशतक

दीपक हुड्डा ने तूफानी पारी खेलते हुए 31 गेंदों पर 3 चौके और उतने की छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

दीपक हुड्डा और केएल राहुल के बीच 50 से अधिक की साझेदारी

दीपक हुड्डा और कप्तान केवल राहुल ने शुरुआती तीन झटकों से टीम को बाहर निकाल लिया है. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 50 रन से अधिक की साझेदारी बन चुकी है. 13 ओवर में टीम का स्कोर 3 विकेट पर 92 रन है.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

लखनऊ को तीसरा झटका, मनीष पांडे 11 रन बनाकर आउट

लखनऊ सुपर जायंट्स को 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. मनीष पांडे 11 रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर आउट हुए. पांडे ने 10 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौका और एक छक्का जमाया. लखनऊ का स्कोर 5 ओवर में तीन विकेट पर 27 रन है.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

वाशिंगटन की घातक गेंदबाजी, लखनऊ के दो खिलाड़ी आउट

वाशिंगटन सुंदर ने घातक गेंदबाजी करते हुए लखनऊ को दो झटका दिया. पहले ओवर में डी कॉक को आउट किया, तो दूसरे ओवर में एविन लुईस को 1 रन पर पवेलियन भेज दिया.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

लखनऊ की खराब शुरुआत, डी कॉक 1 रन बनाकर आउट

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही. डी कॉक 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गये. डी कॉक को वाशिंगटन सुंदर ने अपना शिकार बनाया.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू, डी कॉक और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की

हैदराबाद के खिलाफ टॉस गंवाकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने बल्लेबाजी शुरू कर दी है. कप्तान केएल राहुल और डी कॉक ने पारी की शुरुआत की. पहले ओवर में लखनऊ ने 3 रन बनाया.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

हैदराबाद की टीम में कोई बदलाव नहीं

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैदराबाद जिस टीम के साथ मैदान पर उतरी थी, उसे ही आज भी बरकरार रखा गया है.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

लखनऊ की टीम एक बदलाव

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में एक बदलाव किया गया है. दुष्मंथा चमीरा को आज प्लेइंग में शामिल नहीं किया गया है. उनकी जगह पर जेसन होल्डर को टीम में मौका दिया गया है.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, रोमारियो शेफर्ड, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और उमरान मलिक.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, एविन लुईस, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई और अवेश खान.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

हैदराबाद ने टॉस जीता, लखनऊ की पहले बल्लेबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई में होगी हैदराबाद और लखनऊ के बीच मुकाबला

हैदराबाद और लखनऊ के बीच मुकाबला डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी मुंबई में खेला जाएगा. डीवाई पाटिल में आज तीसरा मुकाबला खेला जाएगा. यहां खेले गये दो मुकाबले में एक में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की, तो एक मुकाबले में पहले दूसरे पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत हुई.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

प्वाइंट टेबल में हैदराबाद सबसे नीचे और लखनऊ 6ठे स्थान पर

प्वाइंट टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सबसे आखिरी स्थान पर है, तो लखनऊ की टीम 2 अंक लेकर 6ठे स्थान पर बनी हुई है.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

हैदराबाद की टीम में स्टार खिलाड़ियों की भरमार, बेहतर प्रदर्शन की दरकार

सनराइजर्स को अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स से 61 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। उसकी टीम में स्टार खिलाड़ियों की कमी है और ऐसे में उसके अन्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है. अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पिछले मैच में किफायती गेंदबाजी की लेकिन रोमेरियो शेफर्ड, उमरान मलिक, टी नटराजन और वाशिंगटन सुंदर जैसे गेंदबाजों ने पिछले मैच में अधिक रन लुटाये. यदि सनराइजर्स को अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को चुनौती पेश करनी है तो उसके गेंदबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

लखनऊ के पास गेंदबाजों और ऑलराउंडरों की बेहतरीन फौज

लखनऊ के पास क्रुणाल पंड्या और जैसन होल्डर जैसे बेहतरीन ऑलराउंडर है लेकिन टीम के लिये मनीष पांडे की फॉर्म चिंता का विषय है. गेंदबाजी में लखनऊ का दारोमदार अवेश खान, श्रीलंका के दुशमंत चमीरा, एंड्रयू टाइ और रवि बिश्नोई पर टिका हुआ है. इन सभी को रन प्रवाह पर अंकुश लगाने के लिये अधिक अनुशासित गेंदबाजी करनी होगी.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

लखनऊ के पास केएल राहुल और डीकॉक के रूप में मजबूत ओपनिंग जोड़ी

कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक के रूप में लखनऊ के पास मजबूत सलामी जोड़ी है जिन्होंने चेन्नई के खिलाफ पहले विकेट के लिये 99 रन की साझेदारी की थी. वेस्टइंडीज के इविन लुईस ने 23 गेंदों पर 55 रन बनाये जिससे लखनऊ ने 211 रन का लक्ष्य हासिल करके चेन्नई को हराया था. उसके पास मध्यक्रम में दीपक हुड्डा के रूप में विश्वसनीय बल्लेबाज है. युवा आयुष बडोनी ने छक्के मारने की अपनी क्षमता से इस आईपीएल में अभी तक अपनी छाप छोड़ी है और वह अपनी फॉर्म बरकरार रखने की कोशिश करेंगे.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

बल्लेबाजों के दम पर हैदराबाद पर हावी होने की कोशिश करेगा लखनऊ

मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत से अपना अभियान पटरी पर लाने वाला लखनऊ सुपर जायंट्स अपनी मजबूत बल्लेबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद पर हावी होने की कोशिश करेगा. आईपीएल की नयी टीम लखनऊ अपने पहले मैच में पदार्पण करने वाली एक अन्य टीम गुजरात टाइटन्स से हार गयी थी लेकिन बड़े स्कोरे वाले दूसरे मैच में वह चेन्नई को हराने में सफल रही जिससे निश्चित तौर पर उसका मनोबल बढ़ा होगा.

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित टीम

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, एविन लुईस, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, रवि बिश्नोई, दुष्मंथा चमीरा, अवेश खान

11:26 PM. 4 Apr 22 11:26 PM. 4 Apr

हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक

6:24 PM. 4 Apr 22 6:24 PM. 4 Apr

अब से कुछ देर बाद हैदराबाद और लखनऊ के बीच भिड़ंत

आईपीएल 2022 में अब से कुछ देर बाद हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत होगी. हैदराबाद की नजर जहां टूर्नामेंट में पहली जीत पर होगी, वहीं लखनऊ की नजर लगातार दूसरी जीत पर.

मुख्य बातें

SRH vs LSG, आईपीएल 2022: इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हरा दिया. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट गंवाकर 20 ओवर में 169 रन बनाया था. फिर हैदराबाद को 20 ओवर में 9 झटका देकर केवल 157 रन ही बनाने दिया. हैदराबाद की यह दूसरी हार थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >