RR vs SRH Highlights: हैदराबाद ने राजस्थान को उसी घर में दी मात, 4 विकेट से जीता मैच
RR vs SRH Live Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराकर अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखी हैं. इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के सामने 215 रन का लक्ष्य रखा था. हैदराबाद ने छह विकेट खोकर आखिरी गेंद में इसे हासिल कर लिया. राजस्थान के लिए जोस बटलर ने 95 और संजू सैमसन ने 66 रन बनाए. वहीं, हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 55 और राहुल त्रिपाठी ने 47 रन बनाए.
RR vs SRH Highlights: हैदराबाद ने राजस्थान को उसी घर में दी मात, 4 विकेट से जीता मैच
Live Updates
4:54 AM. 8 May 2311:24 PM. 7 May
हैदराबाद ने राजस्थान को 4 विकेट से हराया
हैदराबाद को आखिरी बॉल पर पांच रन बनाने थे. संदीप ने नो बॉल फेंकी और फिर चार रन चाहिए थे. फिर अब्दुल समद ने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी. सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने दो विकेट पर 214 रन का विशाल स्कोर बनाया था. इसके जवाब में हैदराबाद ने 6 विकेट खोकर 217 रन बनाए और मैच चार विकेट से जीत लिया. हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 55 और राहुल त्रिपाठी ने 47 रन बनाए.
4:29 AM. 8 May 2310:59 PM. 7 May
हैदराबाद को लगा दूसरा झटका, अभिषेक आउट
12.4 ओवर पर हैदराबाद को दूसरा झटका लगा. अभिषेक शर्मा 55 रन बनाकर आउट हुए. दाएं हाथ के बल्लेबाज हेनरी क्लासेन क्रीज पर आएं हैं.
3:44 AM. 8 May 2310:14 PM. 7 May
हैदराबाद को लगा पहला झटका, अनमोलप्रीत आउट
51 रन के स्कोर पर सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका लगा. अनमोलप्रीत 35 रन बनाकर आउट हुए. दाएं हाथ के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी क्रीज पर आए हैं.
3:44 AM. 8 May 2310:14 PM. 7 May
हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू, अनमोलप्रीत और अभिषेक क्रीज पर
हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. अनमोलप्रीत सिंह और अभिषेक शर्मा क्रीज पर आए हैं. वहीं, पंजाब की ओर से संदीप शर्मा पहला ओवर करेंगे.
2:46 AM. 8 May 239:16 PM. 7 May
राजस्थान ने हैदराबाद को दिया 215 रनों का लक्ष्य
राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में रविवार को जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 214 रन बनाये. हैदराबाद को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 215 रन बनाने होंगे. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायवाल के 35 के स्कोर पर आउट होने के बाद संजू सैमसन और जोस बटलर ने पारी को आगे बढ़ाया. राजस्थान को 19वें ओवर में बटलर के रूप में दूसरा झटका लगा. तब तक बटलर 95 रन बना चुके थे. सैमसन ने आज कप्तानी पारी खेली और अंत तक टिके रहकर नाबाद 66 रन बनाये.
2:46 AM. 8 May 239:16 PM. 7 May
शतक से चूके जोस बटलर, राजस्थान को दूसरा झटका
राजस्थान को दूसरा झटका लगा है. जोस बटलर शतक से चूक गये हैं. बटलर 95 रन बनाकर आउट हो गये. भुवनेश्वर कुमार ने एक सटीक यॉर्कर डाला और बटलर पगबाधा आउट हो गये. राजस्थान ने 19वें ओवर में बटलर का विकेट खोया. नये बल्लेबाज के रूप में शिमरोन हेटमायर क्रीज पर आये हैं.
मुख्य बातें
RR vs SRH Live Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराकर अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखी हैं. इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के सामने 215 रन का लक्ष्य रखा था. हैदराबाद ने छह विकेट खोकर आखिरी गेंद में इसे हासिल कर लिया. राजस्थान के लिए जोस बटलर ने 95 और संजू सैमसन ने 66 रन बनाए. वहीं, हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 55 और राहुल त्रिपाठी ने 47 रन बनाए.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.