RCB vs CSK, Highlights: चेन्नई ने बैंगलोर को उसी के घर में चटाई धूल, 8 रन से जीता मैच

RCB vs CSK, IPL 2023 Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के 24वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 रन से हरा दिया है. बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई की टीम ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में आरसीबी की टीम 8 विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी. आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसीस की 62 रनों की पारी बेकार गई. इससे पहले सीएसके के लिए डेवोन कॉनवे ने सर्वाधिक 85 रनों की धमाकेदार पारी खेली. जबकि शिवम दुबे ने 52 रन बनाए. बता दें कि चेन्नई की यह सीजन में तीसरी जीत है. जबकी आरसीबी की यह तीसरी हार है.

Live Updates
4:58 AM. 18 Apr 23 11:28 PM. 17 Apr

चेन्नई ने 8 रन से जीता मैच

चेन्नई ने आरसीबी को 8 रन से हरा दिया है. मैच में सीएसके की टीम ने पहले खेलते हुए बैंगलोर को 227 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था. जवाब में आरसीबी की टीम 8 विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी. आरसीबी को आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रनों की जरूरत थी. सुयश प्रभुदेसाई और वनिंदु हसरंगा ने टीम को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन अंत में 8 रन से मैच हार गए. अंतिम गेंद पर प्रभुदेसाई आउट भी हो गए.

4:39 AM. 18 Apr 23 11:09 PM. 17 Apr

आरसीबी का छठा विकेट गिरा, शहबाज अहमद आउट

18वें ओवर की पहली गेंद पर आरसीबी का छठा विकेट गिरा. शहबाज अहमद 12 रन बनाकर आउट हुए.

4:39 AM. 18 Apr 23 11:09 PM. 17 Apr

आरसीबी का पांचवां विकेट गिरा, दिनेश कार्तिक आउट

16.5 ओवर पर आरसीबी का पांचवां विकेट गिरा. दिनेश कार्तिक 28 रन बनाकर तुषार देशपांडे की गेंद पर आउट हुए.

4:17 AM. 18 Apr 23 10:47 PM. 17 Apr

आरसीबी का चौथा विकेट गिरा, फाफ डूप्लेसीस आउट

14वें ओवर की आखिरी गेंद पर आरसीबी को एक और बड़ा झटका लगा. टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसीस 33 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए. डुप्लेसीस को मोईन अली ने आउट किया. दाएं हाथ के बल्ले से दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए हैं.

4:17 AM. 18 Apr 23 10:47 PM. 17 Apr

मैक्सवेल आउट, आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा

13.1 ओवर पर आरसीबी को बड़ा झटका लगा. ग्लेन मैक्सवेल 36 गेंदों पर 76 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 6 छक्के और 3 चौके जड़े. मैक्सवेल को महेश तिक्ष्णा ने आउट किया. बाएं हाथ के बल्लेबाज शाहबाज अहमद क्रीज पर आए.

4:17 AM. 18 Apr 23 10:47 PM. 17 Apr

मैक्सवेल ने भी ठोकी हाफ सेंचुरी

फाफ डुप्लेसीस के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने भी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए हाफ सेंचुरी लगा दिया है. मैक्सवेल महज 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया.

मुख्य बातें

RCB vs CSK, IPL 2023 Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के 24वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 रन से हरा दिया है. बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई की टीम ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में आरसीबी की टीम 8 विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी. आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसीस की 62 रनों की पारी बेकार गई. इससे पहले सीएसके के लिए डेवोन कॉनवे ने सर्वाधिक 85 रनों की धमाकेदार पारी खेली. जबकि शिवम दुबे ने 52 रन बनाए. बता दें कि चेन्नई की यह सीजन में तीसरी जीत है. जबकी आरसीबी की यह तीसरी हार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >