KKR vs GT, IPL 2023: गुजरात ने केकेआर को 7 विकेट से हराया, विजय शंकर ने खेली 51 रनों की तूफानी पारी
KKR vs GT, IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने कोलकाता के इडेन गार्डन्स में आज कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ गुजरात 12 अंकों के साथ तालिका में टॉप पर पहुंच गयी है. वहीं केकेआर इस हार के बाद सातवें नंबर पर पहुंच गया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने रहमनुल्लाह गुरबाज के 81 रनों की पारी के दम पर 179 रन बनाये. जवाब में गुजरात ने विजय शंकर और डेविड मिलर की तूफानी पारी के दम पर 17.5 ओवर में ही यह मुकाबला जीत लिया. शंकर ने 51 रनों की नाबाद पारी खेली. इससे पहले शुभमन गिल 49 रन बनाकर आउट हुए. गुजरात के मोहम्मद शमी ने 3 विकेट चटकाये.
KKR vs GT, IPL 2023: गुजरात ने केकेआर को 7 विकेट से हराया, विजय शंकर ने खेली 51 रनों की तूफानी पारी
Live Updates
1:29 AM. 30 Apr 237:59 PM. 29 Apr
गुजरात ने केकेआर को 7 विकेट से हराया
गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को उनके होम ग्राउंड में सात विकेट से हरा दिया है. 180 रनों का लक्ष्य गुजरात ने 17.5 ओवर में हासिल कर लिया. गुजरात की ओर से विजय शंकर ने ताबड़तोड़ नाबाद 51 रनों की पारी खेली. डेविड मिलर ने भी कमाल की बल्लेबाजी की और 18 गेंद पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे. पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने रहमनुल्लाह गुरबाज के 81 रनों की पारी के दम पर 179 रन बनाये. गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी ने तीन विकेट चटकाये. जवाब में गुजरात ने 17.5 ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. शुभमन गिल ने 49 रनों की पारी खेली.
1:29 AM. 30 Apr 237:59 PM. 29 Apr
विजय शंकर ने छक्का जड़कर पूरा किया अर्धशतक
विजय शंकर ने नितीश राणा की गेंद पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. शंकर ने 24 गेंद पर 51 रन बनाये. दोनों टीमों का स्कोर अब बराबर हो गया है. गुजरात को जीत के लिए केवल एक रन की जरूरत है.
1:29 AM. 30 Apr 237:59 PM. 29 Apr
मिलर और विजय शंकर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
डेविड मिलर और विजय शंकर ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है. दोनों ने मिलकर 30 गेंद पर 61 रन बना लिये हैं. मिलर 15 गेंद पर 29 रन और शंकर 18 गेंद पर 33 रन बनाकर खेल रहे हैं.
1:29 AM. 30 Apr 237:59 PM. 29 Apr
दिल्ली को तीसरा झटका, शुभमन गिल अर्धशतक से चूके
शुभमन गिल 49 रन बनाकर आउट हो गये हैं. वह आज अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाये. सुनील नारायण की गेंद पर आंद्रे रसेल ने उनका कैच पकड़ा. दिल्ली को तीसरा झटका लगा है. डेविड मिलर नये बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर आये हैं.
12:30 AM. 30 Apr 237:00 PM. 29 Apr
IPL 2023 Live: गुजरात ने पावरप्ले में बनाए 52 रन
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं. फिलहाल शुभमन गिल 20 गेंदों पर 35 रना और हार्दिक पांड्या 6 गेंदों पर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं.
12:30 AM. 30 Apr 237:00 PM. 29 Apr
IPL 2023 Live: गुजरात को लगा पहला झटका, साहा आउट
41 रन के स्कोर पर गुजरात टाइटंस को पहला झटका लगा. ऋद्धिमान साहा 10 रन बनाकर हर्षित राणा की गेंद पर आउट हुए. दाएं हाथ के बल्लेबाज हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए.
मुख्य बातें