KKR vs CSK, IPL 2023: एमएस धोनी की सीएसके ने केकेआर को 49 रनों से हराया, कोलकाता में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

KKR vs CSK IPL 2023 : आईपीएल 2023 में आज (23 अप्रैल) डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को उनके घरेलू मैदान पर 49 रनों से हरा दिया है. एमएस धोनी की अगुवाई में सीएसके ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है. कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर को जीत के लिए 236 रनों का लक्ष्य दिया. एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर शुरुआत में ही लड़खड़ा गयी. टीम ने पहले ही ओवर में अपना पहला विकेट सुनील नारायण के रूप में गंवा दिया. 20 ओवर में केकेआर आठ विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी.

Live Updates
5:05 AM. 24 Apr 23 11:35 PM. 23 Apr

एमएस धोनी की सीएसके ने 49 रनों से जीता मैच

एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में एक रिकॉर्ड जीत दर्ज की. टीम ने इस स्टेडियम का सबसे बड़ा टी20 स्कोर बनाया और केकेआर को उसके घरेलू मैदान पर 49 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सीएसके ने अपने तीन बल्लेबाजों डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे की अर्धशतकीय पारी के दम पर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में केकेआर ने पहले ही ओवर में अपना पहला विकेट गंवा दिया. केकेआर अंत तक संघर्ष करती रही और 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी. केकेआर की ओर से जेसन रॉय ने धमाकेदार अर्धशतक जड़ा. रिंकू सिंह भी अर्धशतक जड़कर नाबाद रहे, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाये. इस जीत के साथ सीएसके अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गयी है.

5:05 AM. 24 Apr 23 11:35 PM. 23 Apr

19वें ओवर में आउट हुए उमेश यादव, केकेआर को आठवां झटका

केकेआर को आठवां झटका लगा है. दबाव में बल्लेबाज आउट हो रहे हैं. उमेश यादव 19वें ओवर में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गये. महीश तीक्षणा की गेंद पर डेवोन कॉनवे ने उनका शानदार कैच लपका.

5:05 AM. 24 Apr 23 11:35 PM. 23 Apr

12 गेंद पर केकेआर को जीत के लिए चाहिए 59 रन

केकेआर को जीत के लिए 12 गेंद पर 59 रनों की जरूरत है. करिश्माई बल्लेबाज रिंकू सिंह क्रीज पर मौजूद हैं. लेकिन यह लक्ष्य अब भी असंभव सा लग रहा है.

5:05 AM. 24 Apr 23 11:35 PM. 23 Apr

केकेआर को सातवां झटका, डेविड विसे आउट

18वें ओवर में डेविड विसे तुषार देशपांडे की गेंद पर पगबाधा आउट हो गये हैं. केकेआर को सातवां झटका लगा है. केकेआर के लिए अब यह मुकाबला जीतना असंभव है.

5:05 AM. 24 Apr 23 11:35 PM. 23 Apr

आंद्रे रसेल आउट, केकेआर को छठा झटका

मैच अब केकेआर के हाथ से निकलता दिख रहा है. आंद्रे रसेल के रूप में टीम को छठा झटका लगा है. क्रीज पर बल्लेबाजी करने डेविड वीजे आये हैं.

5:05 AM. 24 Apr 23 11:35 PM. 23 Apr

केकेआर को जीत के लिए चाहिए 24 गेंद पर 80 रन

मुख्य बातें

KKR vs CSK IPL 2023 : आईपीएल 2023 में आज (23 अप्रैल) डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को उनके घरेलू मैदान पर 49 रनों से हरा दिया है. एमएस धोनी की अगुवाई में सीएसके ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है. कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर को जीत के लिए 236 रनों का लक्ष्य दिया. एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर शुरुआत में ही लड़खड़ा गयी. टीम ने पहले ही ओवर में अपना पहला विकेट सुनील नारायण के रूप में गंवा दिया. 20 ओवर में केकेआर आठ विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >