GT vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस को 62 रनों से हराकर गुजरात टाइटंस फाइनल में, अब सीएसके से होगा सामना

IPL 2023 GT vs MI Qualifier 2 Highlights: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 62 रनों से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है. अब 28 मई दिन रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात का सामना महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. क्वालीफायर दो में टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने शुभमन गिल के शतक के दम पर 233 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 18.2 ओवर में 171 के स्कोर पर ढेर हो गयी. गुजरात लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो गया.

5:41 AM. 27 May 23 5:41 AM. 27 May

गुजरात ने मुंबई को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को मुंबई इंडियंस को 62 रन से हराकर लगातार दूसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में प्रवेश किया. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर शुभमन गिल के 129 रन की मदद से तीन विकेट पर 233 रन बनाये. इसके जवाब में मुंबई की टीम 18.2 ओवर में 171 रन पर आउट हो गयी. गुजरात की टीम रविवार को फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी. गुजरात की ओर से मोहित शर्मा ने 5 विकेट चटकाये. उन्होंने अपने दो ओवर में 4 विकेट चटकाये. मोहित ने 2.2 ओवर गेंदबाजी की और पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.

5:41 AM. 27 May 23 5:41 AM. 27 May

मोहित शर्मा ने फिर एक ओवर में दिये दो झटके

मोहित शर्मा ने दूसरी बार एक ही ओवर में दो विकेट चटकाये हैं. उन्होंने पहले क्रिस जॉर्डन को दो रनों पर पवेलियन भेजा और उसके बाद पीयूष चावला को शून्य पर आउट कर दिया. स्टार बल्लेबाज ईशान किशन आज के महत्वपूर्ण मैच में बल्लेबाजी करने नहीं आये. गुजरात ने मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली है.

5:41 AM. 27 May 23 5:41 AM. 27 May

मुंबई को सातवां झटका, टिम डेविड आउट

टिम डेविड के रूप में मुंबई इंडियंस को सातवां झटका लगा है. राशिद खान ने 2 रन के निजी स्कोर पर टिम डेविड को पगबाधा आउट कर दिया है. मुंबई अब संकट में नजर आ रही है.

5:41 AM. 27 May 23 5:41 AM. 27 May

मुंबई को एक ही ओवर में लगे दो झटके

मोहित शर्मा ने एक ही ओवर में दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर मैच का रुख बदल दिया है. सूर्यकुमार यादव अर्धशतक बनाकर बोल्ड हो गये. उसके बाद विष्णु विनोद भी हार्दिक के हाथों कैच होकर पवेलियन लौट गये हैं. क्रीज पर इस समय क्रिस जॉर्डन और टिम डेविड मौजूद हैं. मुंबई को जीत के लिए अब भी 5 ओवर में 78 रनों की जरूरत है.

5:41 AM. 27 May 23 5:41 AM. 27 May

सूर्यकुमार ने छक्का जड़कर पूरा किया अपना अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़ दिया है. सूर्या ने छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया. सूर्या ने सात चौके और एक छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. दूसरे छोर पर विष्णु विनोद सूर्या का साथ दे रहे हैं.

5:41 AM. 27 May 23 5:41 AM. 27 May

कैमरन ग्रीन आउट, मुंबई को लगा चौथा झटका

कैमरन ग्रीन 30 के निजी स्कोर पर आउट हो गये हैं. जोशुआ लिटल ने उन्हें बोल्ड कर दिया है. मुंबई इंडियंस को 124 के स्कोर पर चौथा झटका लगा है. जीत के लिए अब भी मुंबई को 100 से ज्यादा रनों की दरकार है. नये बल्लेबाज के रूप में विष्णु विनोद क्रीज पर आये हैं. दूसरे छोर पर सूर्यकुमार यादव हैं.

5:41 AM. 27 May 23 5:41 AM. 27 May

पावर प्ले में मुंबई ने बनाये 72 रन 

मुंबई इंडियंस ने पावर प्ले में 72 रन जरूर बनाये, लेकिन इस दौरान टीम को तीन बड़े झटके लगे हैं. नेहाल वढेरा, कप्तान रोहित शर्मा और तिलक वर्मा आउट होकर पवेलियन लौट गये हैं. क्रीज पर सूर्यकुमार यादव का साथ देने कैमरन ग्रीन मौजूद हैं.

5:41 AM. 27 May 23 5:41 AM. 27 May

मुंबई को लगा तीसरा झटका, तिलक वर्मा आउट

तिलक वर्मा को आउट कर राशिद खान ने मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका दिया है. तिलक 14 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हुए हैं. तिलक की जगह कैमरून ग्रीन बल्लेबाजी करने क्रीज पर आये हैं.

4:15 AM. 27 May 23 4:15 AM. 27 May

मुंबई को लगा दूसरा झटका, रोहित शर्मा आउट

21 रन के स्कोर पर मुंबई को दूसरा बड़ा झटका लगा. कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए. रोहित को मोहम्मद शमी ने आउट किया. बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा क्रीज पर आए.

4:15 AM. 27 May 23 4:15 AM. 27 May

मुंबई को पहले ही ओवर में लगा झटका, नेहल वढेरा आउट

मुंबई इंडियंस को पहले ही ओवर में पहला झटका लगा. मोहम्मद शमी ने ओवर की तीसरी गेंद पर नेहल वढेरा को आउट किया. इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए वढेरा 3 गेंद पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दाएं हाथ के बल्लेबाज कैमरून ग्रीन क्रीज पर आए.

4:15 AM. 27 May 23 4:15 AM. 27 May

मुंबई की बल्लेबाजी शुरू, रोहित शर्मा और नेहल वढेरा क्रीज पर

234 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और नेहल वढेरा पारी की शुरुआत करने आए हैं.

4:15 AM. 27 May 23 4:15 AM. 27 May

गुजरात ने मुंबई को दिया 234 रनों का विशाल लक्ष्य

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 234 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है. गुजरात ने 20 ओवरों में तीन विकेट पर 233 रन बनाए. टीम के लिए शुभमन गिल ने 129 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि साई सुदर्शन ने 43 रन बनाए. वहीं, अकाश मधेवाल और पीयूष चावला ने 1-1 विकेट चटकाए.

3:12 AM. 27 May 23 3:12 AM. 27 May

शतक जड़कर शुभमन गिल आउट

शुभमन गिल शतक बनाकर आउट हो गये हैं. उन्होंने 60 गेंद पर 129 रनों की शानदार पारी खेली. 192 के स्कोर पर गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका लगा है. गिल ने अपनी पारी में 7 चौके और 10 छक्का जड़ा. आकाश मधवाल की गेंद पर टिम डेविड ने गिल का कैच पकड़ा. नये बल्लेबाज के रूप में कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर आये हैं.

3:12 AM. 27 May 23 3:12 AM. 27 May

शुभमन गिल ने जड़ा शतक 

शुभमन गिल ने 49 गेंद पर शतक जड़ दिया है. आईपीएल के इस सीजन का यह उनका तीसरा शतक है. इस शतक के साथ ही गिल इस सीजन में ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदार बन गये हैं. उन्होंने आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी को पछाड़ दिया है.

2:27 AM. 27 May 23 2:27 AM. 27 May

शुभमन गिल ने लगाया सीजन का पांचवां अर्धशतक

शुभमन गिल ने इस सीजन में अपना पांचवां अर्धशतक लगाया. उन्होंने 32 गेंद पर 50 रन पूरे किए. गिल 34 गेंद पर 57 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने अब तक तीन चौके और तीन छक्के लगाए हैं.

2:27 AM. 27 May 23 2:27 AM. 27 May

गुजरात ने 10 ओवर में बनाए 91 रन

गुजरात टाइटंस ने शुरुआती 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं. टीम ने रिद्धिमान साहा (18) के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया. फिलहाल शुभमन गिल 34 गेंदों पर 57 रन और साईं सुदर्शन 10 गेंदों पर 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

2:27 AM. 27 May 23 2:27 AM. 27 May

गुजरात को लगा पहला झटका, रिद्धिमान साहा आउट

54 रन के स्कोर पर गुजरात टाइटंस को पहला झटका लगा. रिद्धिमान साहा 16 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए. साहा को पीयूष चावला ने आउट किया. बाएं हाथ के बल्लेबाज साईं सुदर्शन क्रीज पर आए.

2:27 AM. 27 May 23 2:27 AM. 27 May

गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में बनाए 50 रन

गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में बिना कोई नुकसान 50 रन बना लिए हैं. फिलहला शुभमन गिल 20 गेंदों पर 31 रन और रिद्धिमान साहा 16 गेंदों पर 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

2:27 AM. 27 May 23 2:27 AM. 27 May

गुजरात की बल्लेबाजी शुरू, रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल क्रीज पर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की पारी की शुरुआत करने रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल क्रीज पर आए हैं. वहीं मुंबई इंडियंस के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ पहला ओवर करने आए.

2:27 AM. 27 May 23 2:27 AM. 27 May

गुजरात टाइटंस प्लेइंग 11

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी

2:27 AM. 27 May 23 2:27 AM. 27 May

मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11

इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल

2:27 AM. 27 May 23 2:27 AM. 27 May

मुंबई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

2:27 AM. 27 May 23 2:27 AM. 27 May

गीली आउटफील्ड के कारण टॉस में देरी

अहमदाबाद में बारिश रुक चुकी है. हालांकि, बारिश की वजह से टॉस में देरी हो रही है. अब टॉस शाम 7.45 पर होगा. जबकि मैच की शुरुआत रात 8 बजे से होगी.

2:27 AM. 27 May 23 2:27 AM. 27 May

अहमदाबाद में रुकी बारिश, टॉस में देरी

अहमदाबाद में फिलहाल बारिश रुक चुकी है. यह मैच निर्णायक साबित तो लिहाजा सभी की निगाहें बनी हुई हैं. अब जल्द ही टॉस हो सकता है.

2:27 AM. 27 May 23 2:27 AM. 27 May

MI vs GT Live Update: मुंबई ने फैंस को दी गुड न्यूज

मुंबई इंडियंस ने बारिश को लेकर अपडेट दिया है. टीम ने दो तस्वीरें ट्वीट की हैं. इसमें एक फोटो बारिश के दौरान की है, जबकि दूसरी फोटो बारिश के बाद की है.

2:27 AM. 27 May 23 2:27 AM. 27 May

अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम

IMD की वेबसाइट के अनुसार अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्स‍ियस रहेगा, वहीं अध‍िकतम तापमान 42 डिग्री सेल्स‍ियस रहने की संभावना है. आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा. क्रिकेट फैन्स के लिए खुशखबरी ये है कि गुजरात और मुंबई के बीच एक जोरदार मुकाबला फैंस को देखने को मिलेगा.

2:27 AM. 27 May 23 2:27 AM. 27 May

पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. बल्लेबाजों को यहां खूब फायदा मिलता है. लेकिन इससे साथ साथ यहां स्पिनर भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं. इस पिच पर जमकर रन भी बनते हैं. ऐसे में टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.

2:27 AM. 27 May 23 2:27 AM. 27 May

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11

कैमरन ग्रीन, रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल

GT vs MI Qualifier 2: तो क्या फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी गुजरात की टीम? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

2:27 AM. 27 May 23 2:27 AM. 27 May

गजुरात टाइटंस प्लेइंग 11

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, अल्जारी जोसेफ

2:27 AM. 27 May 23 2:27 AM. 27 May

कब और कहां देखें लाइव?

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का क्वालीफायर मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 7 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

2:27 AM. 27 May 23 2:27 AM. 27 May

गुजरात टाइटंस स्क्वाड

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, दासुन शनाका, राहुल तेवतिया, राशिद खान, दर्शन नालकंडे, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, साई सुदर्शन, श्रीकर भरत, जयंत यादव, शिवम मावी, जोशुआ लिटिल, प्रदीप सांगवान, मैथ्यू वेड, अभिनव मनोहर, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, रविश्रीनिवासन साई किशोर, उर्विल पटेल, यश दयाल

2:27 AM. 27 May 23 2:27 AM. 27 May

मुंबई इंडियंस स्क्वाड

इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, रमनदीप सिंह, संदीप वारियर, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, अर्जुन तेंदुलकर, डुआन जानसेन, अरशद खान, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, राघव गोयल

2:27 AM. 27 May 23 2:27 AM. 27 May

मुंबई और गुजरात के बीच दूसरा क्वालीफायर मुकाबला आज

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का दूसरा क्वालिफायर मुकाबला आज (26 मई) गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला है. मैच जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. इस मुकाबले को जीतकर हार्दिक पंड्या की नजर लगातार दूसरी बार फाइनल में एंट्री करने पर होगी. वहीं रोहित शर्मा की टीम छठी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगाएंगे.

मुख्य बातें

IPL 2023 GT vs MI Qualifier 2 Highlights: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 62 रनों से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है. अब 28 मई दिन रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात का सामना महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. क्वालीफायर दो में टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने शुभमन गिल के शतक के दम पर 233 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 18.2 ओवर में 171 के स्कोर पर ढेर हो गयी. गुजरात लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >