DC vs RCB, IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को 7 विकेट से हराया, विराट कोहली का अर्धशतक बेकार
DC vs RCB, IPL 2023, Highlights: आईपीएल 2023 में शनिवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सात विकेट से हरा दिया है. विराट कोहली ने इस मुकाबले में तीन रिकॉर्ड अपने नाम किये. कोहली आईपीएल में 7000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं. साथ ही उन्होंने एक टीम के खिलाफ 1000 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया. विराट कोहली ने आज आईपीएल का अपना 50वां अर्धशतक भी पूरा किया. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाये, जवाब में दिल्ली ने तीन विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाकर 16.4 ओवर में जीत दर्ज की.
DC vs RCB, IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को 7 विकेट से हराया, विराट कोहली का अर्धशतक बेकार
Live Updates
4:39 AM. 7 May 2311:09 PM. 6 May
दिल्ली ने आरसीबी को 7 विकेट से हराया
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने होम ग्राउंड पर आरसीबी को 7 विकेट से हरा दिया है. आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली का अर्धशतक बेकार चला गया है. विराट कोहली ने आईपीएल में अपना 50वां अर्धशतक पूरा किया. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 181 रन बनाये. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 16.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाकर जीत दर्ज की. रीले रूसो ने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलायी.
4:39 AM. 7 May 2311:09 PM. 6 May
दिल्ली को तीसरा झटका, साल्ट 87 रन बनाकर आउट
दिल्ली को 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. साल्ट 87 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि दिल्ली यह मुकाबला जीतने के बेहद करीब है.
4:14 AM. 7 May 2310:44 PM. 6 May
दिल्ली को दूसरा झटका, मिचेल मार्श आउट
11वें ओवर में दिल्ली को दूसरा झटका लगा. मिचेल मार्श 26 रन बनाकर आउट हुए. मार्श को हर्षल पटेल ने अपना शिकार बनाया. मार्श ने 17 गेंदों का सामना किया, जिसमें तीन चौके और एक छक्का जमाया.
3:30 AM. 7 May 2310:00 PM. 6 May
पावरप्ले में दिल्ली ने बनाए 70 रन
दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में 70 रन बना लिए हैं. हालांकि टीम को एक झटका कप्तान डेविड वॉर्नर के रूप में लगा है. अभी मिचेल मार्श और फिलिप सॉल्ट क्रीज पर बने हुए हैं.
3:30 AM. 7 May 2310:00 PM. 6 May
डेविड वॉर्नर आउट, दिल्ली को लगा पहला झटका
दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका लग चुका है. टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 22 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट गए हैं.
3:30 AM. 7 May 2310:00 PM. 6 May
फिलिप सॉल्ट और सिराज में हुई तीखी बहस
आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के 5वें ओवर में फिलिफ सॉल्ट और मोहम्मद सिराज में तीखी बहस होते दिखी. हालांकि डेविड वॉर्नर के बीच-बचाव में आने के बाद यह मामला शांत हो गया.
मुख्य बातें
DC vs RCB, IPL 2023, Highlights: आईपीएल 2023 में शनिवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सात विकेट से हरा दिया है. विराट कोहली ने इस मुकाबले में तीन रिकॉर्ड अपने नाम किये. कोहली आईपीएल में 7000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं. साथ ही उन्होंने एक टीम के खिलाफ 1000 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया. विराट कोहली ने आज आईपीएल का अपना 50वां अर्धशतक भी पूरा किया. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाये, जवाब में दिल्ली ने तीन विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाकर 16.4 ओवर में जीत दर्ज की.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.