SRH vs MI Highlights: मुंबई ने हैदराबाद को 14 रनों से पीटा, कैमरून ग्रीन का ऑलराउंड प्रदर्शन

SRH vs MI, IPL 2023 Highlights: हैदराबाद में खेले गए आईपीएल 2023 का 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रनों से हरा दिया है. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए थे. जवाब में हैदराबाद की टीम 178 रन ही सिमट गई. मुंबई के लिए पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ और रिले मेरेडिथ ने 2-2 विकेट झटके. जबकि कैमरून ग्रीन और अर्जुन तेंदुलकर ने 1-1 विकेट चटकाए. इससे पहले टीम के लिए कैमरून ग्रीन 64 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि ईशान किशन 38 और तिलक वर्मा ने 37 रन बनाए.

5:02 AM. 19 Apr 23 5:02 AM. 19 Apr

मुंबई ने हैदराबाद को 14 रनों से हराया

हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने सनराइजर्स को 14 रनों से हरा दिया. मुंबई ने पहले खेलते हुए हैदराबाद को 193 रनों का लक्ष्य दिया था. जवाब में हैदराबाद की टीम 178 रन पर ही सिमट गई. मुंबई के लिए पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ और रिले मेरेडिथ ने 2-2 विकेट झटके. वहीं, अर्जुन तेंदुलकर ने आखिरी ओवर में भुवनेश्वर कुमार को आउट कर आईपीएल में अपना पहला विकेट हासिल किया.

5:02 AM. 19 Apr 23 5:02 AM. 19 Apr

हैदराबाद का नौवां विकेट गिरा, अब्दुल समद आउट

20वें ओवर में हैदराबाद को नौवां झटका लगा. अब्दुल समद ओवर की दूसरी गेंद पर 2 रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए. दाएं हाथ के बल्लेबाज मयंक मारकंडे क्रीज पर आए.

4:38 AM. 19 Apr 23 4:38 AM. 19 Apr

वाशिंगटन सुंदर लौटे पवेलियन, हैदराबाद को लगा आठवां झटका

मैच के निर्णायक मोड़ पर सनराइजर्स हैदराबाद को आठवां झटका लग चुका है. टीम के आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

4:38 AM. 19 Apr 23 4:38 AM. 19 Apr

हैदराबाद का सातवां विकेट गिरा, मार्को जानसन आउट

16.4 ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को सातवां झटका लग चुका है. जेनसन 13 रन बनाकर रियाल मेडरिथ की गेंद पर आउट हुए. उनके बाद अभी वाशिंगटन सुंदर अभी क्रीज पर आए हैं.

4:28 AM. 19 Apr 23 4:28 AM. 19 Apr

मयंक अग्रवाल आउट, हैदराबाद का छठा विकेट गिरा

14.5 ओवर पर हैदराबाद ने अपना छठा गंवा दिया. मयंक अग्रवाल 41 गेंदों पर 48 रन बनाकर आउट हुए. मयंक को रिले मेरेडिथ ने आउट किया. दाएं हाथ के बल्लेबाज मार्को जानसन क्रीज पर आए.

4:28 AM. 19 Apr 23 4:28 AM. 19 Apr

हैदराबाद का पांचवां विकेट गिरा, हेनरिक क्लासेन आउट

सनराइजर्स हैदराबाद को 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर पांचवां झटका लगा. हेनरिक क्लासेन 16 गेंदों पर 36 रन बनाकर आउट हुए. क्लासेन को पीयूष चावला ने पवेलियन भेजा. दाएं हाथ के बल्लेबाज अब्दुल समद क्रीज पर आए.

4:28 AM. 19 Apr 23 4:28 AM. 19 Apr

हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा, अभिषेक शर्मा आउट

11वें ओवर की पहली गेंद पर हैदराबाद को चौथा झटका लगा. कप्तान मार्करम के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए अभिषेक शर्मा मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए. अभिषेक को पीयूष चावला ने आउट किया. दाएं हाथ के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन क्रीज पर आए.

4:28 AM. 19 Apr 23 4:28 AM. 19 Apr

हैदराबाद का तीसरा विकेट गिरा, एडेन मार्करम आउट

8.4 ओवर पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम आउट हो गए. मार्करम 17 गेंदों पर 22 रन बनाकर कैमरून ग्रीन की गेंद पर आउट हुए. बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा क्रीज पर आए हैं.

4:28 AM. 19 Apr 23 4:28 AM. 19 Apr

हैदराबाद ने पावरप्ले में बनाए 42 रन

सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में दो विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं. टीम को हैरी ब्रूक (7) और राहुल त्रिपाठी (7) के रूप में दो बड़े झटके लगे. कप्तान एडेन मार्करम 4 रन और मयंक अग्रवाल 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

4:28 AM. 19 Apr 23 4:28 AM. 19 Apr

हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा, राहुल त्रिपाठी आउट

3.4 ओवर पर सनराइजर्स हैदराबाद को एक और बड़ा झटका लगा. राहुल त्रिपाठी 7 रन बनाकर जेसन बेहरेनडॉर्फ की गेंद पर आउट हुए. दाएं हाथ के बल्लेबाज एडेन मार्कराम क्रीज पर आए.

4:28 AM. 19 Apr 23 4:28 AM. 19 Apr

हैरी ब्रूक आउट, हैदराबाद को लगा बड़ा झटका

दूसरे ओवर में ही सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका लगा. ओवर की चौथी गेंद पर हैरी ब्रूक 7 रन बनाकर जेसन बेहरेनडॉर्फ की गेंद पर आउट हुए. दाएं हाथ के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी क्रीज पर आए.

4:28 AM. 19 Apr 23 4:28 AM. 19 Apr

हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू, ब्रूक और मयंक क्रीज पर

193 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की पारी की शुरुआत करने हैरी ब्रूक और मयंक क्रीज पर हैं. वहीं, मुंबई की ओर से अर्जुन तेंदुलकर करेंगे पहला ओवर.

4:28 AM. 19 Apr 23 4:28 AM. 19 Apr

मुंबई ने हैदराबाद को दिया 193 रनों का लक्ष्य

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद को 193 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम के लिए कैमरून ग्रीन 64 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि ईशान किशन 38 और तिलक वर्मा ने 37 रनों की पारी खेली. वहीं, हैदराबाद की ओर से मार्को जानसान ने 2 विकेट चटकाए. जबकि भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन ने 1-1 विकेट झटके.

4:28 AM. 19 Apr 23 4:28 AM. 19 Apr

कैमरून ग्रीन ने जमाया अर्धशतक

मुंबई के बल्लेबाज कैमरून ग्रीन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर अर्धशतक जमाया. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का जड़ा. यह ग्रीन का आईपीएल में पहला अर्धशतक है.

4:28 AM. 19 Apr 23 4:28 AM. 19 Apr

मुंबई का चौथा विकेट गिरा, तिलक वर्मा आउट

16.3 ओवर पर मुंबई इंडियंस को चौथा झटका लगा. तिलक वर्मा 17 गेंदों पर 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. तिलक को भुवनेश्वर कुमार ने आउट किया. दाएं हाथ के बल्लेबाज टिम डेविड क्रीज पर आए.

4:28 AM. 19 Apr 23 4:28 AM. 19 Apr

सूर्यकुमार आउट, मुंबई का तीसरा विकेट गिरा

12वें ओवर में मुंबई इंडियंस को एक और झटका लगा. ईशान किशन के बाद बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव ओवर की पांचवीं गेंद पर ही अपना विकेट गंवा बैठे. सूर्यकुमार सिर्फ 7 रन बनाकर मार्को जानसन की गेंद पर आउट हुए. बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा क्रीज पर आए.

4:28 AM. 19 Apr 23 4:28 AM. 19 Apr

मुंबई को लगा दूसरा झटका, ईशान किशन आउट

12वें ओवर की पहली ही गेंद पर मुंबई टीम को दूसरा बड़ा झटका लग गया. ईशान किशन 31 गेंदों पर 38 रन बनाकर मार्को जानसन की गेंद पर आउट हुए. दाएं हाथ के बल्ले से सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए.

4:28 AM. 19 Apr 23 4:28 AM. 19 Apr

मुंबई ने पावरप्ले में बनाए 53 रन

मुंबई की टीम ने पावरप्ले के 6 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा 5वें ओवर में 28 रन बनाकर आउट हुए. ईशान किशन 21 और कैमरून ग्रीन 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

4:28 AM. 19 Apr 23 4:28 AM. 19 Apr

मुंबई को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा आउट

मुंबई इंडियंस को 5वें ओवर की चौथी गेंद पर बड़ा झटका लगा. कप्तान रोहित शर्मा 18 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हो गए. रोहित को टी नटराजन ने आउट किया. दाएं हाथ के बल्लेबाज कैमरून ग्रीन क्रीज पर आए.

4:28 AM. 19 Apr 23 4:28 AM. 19 Apr

रोहित शर्मा ने जड़ा हैट्रिक चौका

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने तीसरे ओवर में हैट्रिक चौका जड़ा. हैदराबाद से वाशिंगटन सुंदर यह ओवर करने आए थे, जिसके शुरुआती तीन गेंदों पर रोहित ने लगातार चौका लगाया.

4:28 AM. 19 Apr 23 4:28 AM. 19 Apr

मुंबई की बल्लेबाजी शुरू, रोहित और ईशान क्रीज पर

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन पारी की शुरुआत करने क्रीज पर आए हैं. वहीं, हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार करेंगे पहला ओवर.

IPL 2023: एमएस धोनी का बल्ला देख भाग खड़े हुए दीपक चाहर, सीट छोड़ बचाया अपना सिर, देखें वीडियो

4:28 AM. 19 Apr 23 4:28 AM. 19 Apr

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग 11

मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मार्को जानसन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन

4:28 AM. 19 Apr 23 4:28 AM. 19 Apr

मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ

4:28 AM. 19 Apr 23 4:28 AM. 19 Apr

हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्कम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

4:28 AM. 19 Apr 23 4:28 AM. 19 Apr

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग 11

हैरी ब्रुक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्कराम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन.

4:28 AM. 19 Apr 23 4:28 AM. 19 Apr

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, रितिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन जांसेन, रिले मेरेडिथ.

11:44 PM. 18 Apr 23 11:44 PM. 18 Apr

पिच रिपोर्ट

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर जमकर रन बरसते हैं और बल्लेबाजों की फुल मौज होती है. सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच इसी मैदान पर खेले गए आखिरी मुकाबले में जमकर चौके-छक्कों की बरसात हुई थी. दोनों की टीम में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज मौजूद हैं. ऐसे में बड़ा स्कोर लगते और चेज होते नजर आ सकता है.

11:44 PM. 18 Apr 23 11:44 PM. 18 Apr

कब और कहां देखें लाइव? 

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का 25वां मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 7 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

9:31 PM. 18 Apr 23 9:31 PM. 18 Apr

सनराइजर्स हैदराबाद टीम स्क्वॉड

हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन, वाशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, मयंक डागर, विवरांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, उपेंद्र यादव, अनमोलप्रीत सिंह, आदिल राशिद, अकील होसीन, समर्थ व्यास, कार्तिक त्यागी, संवीर सिंह, फजलहक फारूकी, नितीश रेड्डी.

9:31 PM. 18 Apr 23 9:31 PM. 18 Apr

मुंबई इंडियंस टीम स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, कैमरून ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, डुआन जानसन, पीयूष चावला, रिले मेरेडिथ, रमनदीप सिंह, विष्णु विनोद, कुमार कार्तिकेय, अरशद खान, जेसन बेहरेनडॉर्फ, संदीप वारियर, जोफ्रा आर्चर, शम्स मुलानी, आकाश मधवाल, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, राघव गोयल.

मुख्य बातें

SRH vs MI, IPL 2023 Highlights: हैदराबाद में खेले गए आईपीएल 2023 का 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रनों से हरा दिया है. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए थे. जवाब में हैदराबाद की टीम 178 रन ही सिमट गई. मुंबई के लिए पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ और रिले मेरेडिथ ने 2-2 विकेट झटके. जबकि कैमरून ग्रीन और अर्जुन तेंदुलकर ने 1-1 विकेट चटकाए. इससे पहले टीम के लिए कैमरून ग्रीन 64 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि ईशान किशन 38 और तिलक वर्मा ने 37 रन बनाए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >