Robin Minz: IPL में चुने जाने से पहले डरे हुए थे रॉबिन मिंज, बताया क्या है उनका असली सपना, देखें वीडियो

झारखंड के दूसरे आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज से जब उनके सपने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जो जवाब दिया वह काफी हैरान करने वाला था. मिंज ने कहा, उनका सपना आईपीएल नहीं है. असली सपना भारत के लिए खेलना है.

झारखंड के युवा क्रिकेटर रॉबिन मिंज (robin minz) का सपना आईपीएल नहीं है. बल्कि उनका सपना कुछ और कहा. आईपीएल 2024 (IPL 2024) के ऑक्शन में 3.6 करोड़ रुपये में खरीदने जाने पर उन्होंने हैरानी जताई. मिंज ने कहा, उन्हें विश्वास ही नही हो रहा है कि उन्हें करोड़ों रुपये में खरीदा गया.

मैंने नहीं सोचा था कि ऐसा होगा: रॉबिन मिंज

आईपीएल 2024 के लिए गुजरात टाइटंस की ओर से 3.6 करोड़ रुपये की बोली लगाए जाने पर रॉबिन मिंज ने कहा, मैं बहुत खुश हूं. मेरे परिवार वाले भी खुश हैं.

नीलामी से पहले काफी डरे हुए थे रॉबिन मिंज

रॉबिन मिंज ने बताया वो आईपीएल नीलामी से पहले काफी डरे हुए थे. सेलेक्शन पर पूछे गए सवाल पर मिंज ने कहा, मैंने नहीं सोचा था कि ऐसा होगा. मुझे तो डर लग रहा था, सब अनसोल्ड, अनसोल्ड हो रहे हैं, तो मुझे भी डर लग रहा था. अचानक मेरा नाम आया, तो पहली बोली चेन्नई सुपर किंग ने लगाई. इसपर मुझे थोड़ी खुशी हुई. मैं सोच रहा था कि मुझे बेस प्राइस में ही कोई फ्रेंचाइजी खरीद ले. मैं कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि तीन करोड़ चला जाएगा.

Also Read: ग्राउंड रिपोर्ट: बचपन में जलावन की लकड़ी से क्रिकेट खेलते थे रॉबिन मिंज, अब आईपीएल में दिखाएंगे दम

प्रेशर नहीं लेना है : रॉबिन मिंज

रॉबिन मिंज से जब पूछा गया कि करोड़ों रुपये में खरीदे जाने के बाद आप पर प्रदर्शन को लेकर दबाव होगा. इस सवाल के जवाब में गुमला के रहने वाले युवा क्रिकेटर ने कहा, प्रेशर ही नहीं लेना है. प्रेशर लेंगे, तो ऐसे ही नहीं खेल पाएंगे.

आगे का प्लान बताना नहीं है, करके दिखाना है : मिंज

विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज से जब उनके प्लान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बेवाकी के साथ जवाब देते हुए कहा, प्लान बताना ही नहीं है. आगे करके दिखाना है.

मेरा सपना आईपीएल नहीं: मिंज

झारखंड के दूसरे आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज से जब उनके सपने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जो जवाब दिया वह काफी हैरान करने वाला था. मिंज ने कहा, उनका सपना आईपीएल नहीं है. असली सपना भारत के लिए खेलना है. मिंज ने कहा, मैं भारत के लिए खेलना चाहता हूं. मुझे भारतीय टीम का जर्सी पहनना है.

धोनी ने किया था रॉबिन के पिता से वादा

रॉबिन मिंज के पिता फ्रांसिस जेवियर मिंज ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. फ्रांसिस ने बताया कि धोनी ने उनसे वादा किया था कि अगर अन्य फ्रेंचाइजी रॉबिन को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाती हैं, तो सीएसके इस होनहार विकेटकीपर-बल्लेबाज को चुनेगी.

रिटायर्ड मिलिट्री मैन हैं रॉबिन के पिता

रॉबिन मिंज झारखंड के गुमला जिला स्थित बागबाना डुंबरटोली का निवासी है. उनका एक घर सिलम करंजटोली भी है. उसके पिता फ्रांसिस जेवियर मिंज रिटायर्ड मिलिट्री मैन व माता एलिस मिंज गृहिणी हैं. रॉबिन मिंज की शिक्षा रांची में चल रही है. क्रिकेट प्रेमी बाघंबर ओहदार ने बताया कि रोबिन की अद्भुत क्रिकेट कौशल को छोटी उम्र में ही इनके पिता ने पहचाना और खेल के लिए बढ़ चढ़कर मदद की. रॉबिन पिछले छह वर्षों से गुमला डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टीम के नियमित खिलाड़ी रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >