RCB vs MI: आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. दोनों टीमें बिना बदलाव के साथ उतरी है.
आरसीबी ने इस सीजन में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. 10 मैचों में 6 जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. वहीं मुंबई का सफर इस सीजन में अच्छा नहीं रहा है. मुंबई ने 10 मैचों के केवल 3 जीत ही हासिल कर पाई है. 6 अंकों के साथ मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जेकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.
इम्पैक्ट सब : देवदत्त पड़िक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह और वेंकटेश अय्यर।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर.
इम्पैक्ट सब : ट्रेंट बोल्ट, रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिन्ज और शार्दुल ठाकुर.
टॉस जीतने के बाद रजत पाटीदार ने क्या कहा?
रजत पाटीदा ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम इस पिच पर पहले गेंदबाजी करेंगे. पिच अच्छी और हार्ड लग रही है. हम उन्हें कम स्कोर पर रोककर उसे चेज करना चाहेंगे. ईमानदारी से कहूं तो यहां की कंडीशंस उतनी भी हमारे लिए अनजान नहीं है. सपोर्टर्स अच्छे आए हैं और आउटफील्ड शानदार है.
यह भी पढ़ें: उर्विल पटेल ने रचा इतिहास, IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने
