GT vs RCB, IPL 2022: आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, चमके कोहली

GT vs RCB, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 168 रन बनाया. कप्तान पांड्या ने नाबाद 62 रन बनाये.

Live Updates
4:51 AM. 20 May 22 11:21 PM. 19 May

आरसीबी ऐसे पहुंच सकती है प्लेऑफ में

आरसीबी की टीम भले ही गुजरात को हराकर 16 अंक लेकर प्लेऑफ में अपनी उम्मीदों को जीवंत रख लिया है, लेकिन उसे दिल्ली कैपिटल्स के आखिरी मुकाबले पर नजर रखनी होगी. दिल्ली को आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस से खेलना है. अगर दिल्ली उस मुकाबले को हार जाती है, तो आरसीबी आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. लेकिन अगर दिल्ली आखिरी मुकाबले में मुंबई को हराने में कामयाब रहती है, तो फिर आरसीबी के भाग्य का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा.

4:51 AM. 20 May 22 11:21 PM. 19 May

आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया

रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर ने नंबर वन टीम गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हरा दिया और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा है. गुजरात के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम ने विराट कोहली के शानदार 73 रन, डुप्लेसिस के 44 और मैक्सवेल के विस्फोटक 40 रनों की नाबाद पारी के दम पर 18.4 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 170 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. गुजरात की ओर से केवल राशिद खान ने दो विकेट चटकाया. मैक्सवेल ने चौका जड़कर टीम को जीत दिलाया.

4:51 AM. 20 May 22 11:21 PM. 19 May

आरसीबी को दूसरा झटका, विराट कोहली 73 रन बनाकर आउट

आरसीबी को 17वें ओवर की चौथी गेंद पर दूसरा झटका लगा. विराट कोहली 34 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्के की मदद से 73 रन बनाकर आउट हुए. कोहली को राशिद खान ने स्टंप आउट किया.

4:51 AM. 20 May 22 11:21 PM. 19 May

आरसीबी को पहला झटका, डुप्लेसी 44 रन बनाकर आउट

आरसीबी को 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर पहला झटका लगा. कप्तान फाफ डुप्लेसी 44 रन बनाकर आउट हुए. डुप्लेसिस को राशिद खान ने अपना शिकार बनाया. डुप्लेसिस 38 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 चौका जमाया.

4:51 AM. 20 May 22 11:21 PM. 19 May

विराट कोहली ने जमाया सीजन का दूसरा अर्धशतक

विराट कोहली ने सीजन का दूसरा अर्धशतक पूरा किया. कोहली ने 34 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक छक्का और 7 चौके लगाये.

4:51 AM. 20 May 22 11:21 PM. 19 May

पावर प्ले में आरसीबी का स्कोर 55 रन

पावर प्ले में आरसीबी ने बिना नुकसान के 55 रन बना लिया है. विराट कोहली 34 और डुप्लेसिस 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

मुख्य बातें

GT vs RCB, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 168 रन बनाया. कप्तान पांड्या ने नाबाद 62 रन बनाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >