PBKS vs DC: प्रियांश-अय्यर का अर्धशतक, पंजाब किंग्स ने बनाए 210 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने 55वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए.

PBKS vs DC: आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स को इस मुकाबले को जीतने के लिए 211 रन बनाने होंगे.

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की. पहले विकेट के लिए प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने 78 रनों की साझेदारी हुई. प्रभसिमरन सिंह 18 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद प्रियांश आर्या ने अपना अर्धशतक पूरा किया. 33 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हो गए.

श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी

उसके बाद तीसरे विकेट के लिए कूपर कोनोली और श्रेयस अय्यर ने 52 गेंदों पर 83 रनों की साझेदारी की. इस दौरान कूपर कोनोली 38 रन बनाकर आउट हो गए. एक छोर पर श्रेयस अय्यर टिके रहे और अपना अर्धशतक पूरा किया. 36 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली. इस दौरान पांच चौके और 3 छक्के लगाए. अंत में सूर्यांश शेडगे ने 8 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 21 रनों की पारी खेली.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसेन, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

इम्पैक्ट सब सूची: हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर, ज़ेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, आकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी.

इम्पैक्ट सब सूची: आशुतोष शर्मा, त्रिपुर्णा विजय, समीर रिज़वी, पथुम निसंका, विप्रज निगम

टॉस जीतने के बाद अक्षर पटेल ने क्या कहा?

टॉस जीतने के बाद अक्षर पटेल ने कहा कि टॉस जीतना ही सही है. हम कुछ अहम पलों को भुना नहीं पाए. लेकिन कुल मिलाकर हमने अच्छी क्रिकेट खेली है. हम समीकरण के बारे में अधिक नहीं सोच रहे हैं और अपने प्रदर्शन पर ध्यान क्रेंदित करने की सोच रहे है. पिच का अंदाजा लग जाए, इसलिए हमने पहले गेंदबाजी चुनी है. आज के मुकाबले में टीम पांच बदलाव के साथ उतरी है.

यह भी पढ़ें: दर्द से कराहते रहे…फिर भी डटे रहे क्रुणाल पांड्या, जीत के बाद खुद शेयर की पोस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम किया है. डेस्क पर उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर काम किया है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >