Mumbai Indians: 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है. 10 मई, 2026 को खेले गए मुकाबले में आरसीबी से 2 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा और इसी हार के साथ मुंबई का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी टूट गया. अनुभवी और स्टार खिलाड़ियों से सजी यह टीम इस सीजन ज्यादा कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. इस साल टीम ने 11 मुकाबलों में से सिर्फ 3 ही मैच जीते हैं। वहीं, अंक तालिका में मुंबई अभी 9वें स्थान पर मौजूद है.
प्लेऑफ के रेस से बाहर होने पर क्या बोले MI हेड कोच
10 मई को आरसीबी से हार के बाद मुंबई के हेड कोच महेला जयवर्धने ने कई अहम खुलासे किए हैं. कोच ने कहा कि इस साल उनकी टीम ज्यादा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. यह सीजन उनके लिए काफी निराशाजनक रहा. हमें जीत के कई मौके मिले, लेकिन हम उनका फायदा नहीं उठा पाए. हमारी टीम के प्रदर्शन में लय और निरंतरता की कमी रही. इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों को ही बराबरी से जिम्मेदार ठहराया है.
जयवर्धन ने चोट को भी ठहराया जिम्मेदार
टीम के हेड कोच ने कहा कि प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने का भी टूर्नामेंट पर बुरा असर पड़ा. ऐसे में कई बार प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ा, जिससे सही प्लेइंग इलेवन चुनने में काफी दिक्कत हुई. वहीं, कुछ खिलाड़ी समय पर उपलब्ध नहीं हो पाए, जिसका खामियाजा भी टीम को भुगतना पड़ा. उन्होंने आगे कहा कि अच्छी स्क्वॉड होने के बावजूद हम एकजुट होकर नहीं खेल पाए.
कोच ने सीनियर खिलाड़ी को लेकर क्या कहा
महेला जयवर्धने ने सीनियर खिलाड़ियों को लेकर कहा कि इस साल हमारे पास बड़े खिलाड़ी (सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह) होने के बावजूद हम ज्यादा मुकाबले नहीं जीत पाए. इनके खराब प्रदर्शन के चलते टीम बहुत पीछे रह गई. उन्होंने आगे कहा कि समर्पण, समर्थन और प्रयास अविश्वसनीय रहे. इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हमारा कोर ग्रुप काफी अच्छा है, लेकिन हम एकजुट होकर नहीं खेल पाए, जिसके चलते हम टूर्नामेंट से जल्दी बाहर हो गए.
