IPL 2026: अक्षर पटेल एंड कंपनी के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ यह मुकाबला करो या मरो का है. पिछले मुकाबले में दिल्ली को पंजाब से 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में दिल्ली के पास हिसाब चुकता करने का बेहतरीन मौका है.
दोनों टीमों का हाल
यह सीजन दिल्ली के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा है. टीम को अब तक 11 मुकाबलों में 8 हार का सामना करना पड़ा है. अगर यहां से दिल्ली एक भी मैच हारती है, तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी. वहीं, श्रेयस अय्यर की टीम पर भी काफी दबाव रहेगा, क्योंकि पंजाब लगातार अपने पिछले तीन मैच हारकर आ रही है. ऐसे में पंजाब के पास भी वापसी करने का शानदार मौका होगा.
दोनों टीमों आमने-सामने
बता दें कि दोनों टीमें अब तक कुल 35 बार एक-दूसरे के आमने-सामने हुई हैं. इनमें पंजाब ने 18 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली ने 16 मुकाबलों में बाजी मारी है. वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा। पिछले सीजन में भी पंजाब ने ही जीत हासिल की थी.
पंजाब के लिए गेंदबाजी और फील्डिंग चिंता का विषय
पंजाब किंग्स भले ही 10 में से 6 मैच जीतकर चौथे स्थान पर है, लेकिन इस सीजन टीम की फील्डिंग काफी खराब रही है और गेंदबाजों ने डेथ ओवर्स में जमकर रन लुटाए हैं. अगर पंजाब को यह मैच जीतना है, तो टीम को इन दोनों विभागों में काफी सुधार करने की जरूरत होगी.
दिल्ली बेंच स्ट्रेंथ को दे सकती है मौका
कप्तान अक्षर पटेल ने साफ कहा कि उनकी टीम अब अगले साल होने वाले आईपीएल पर ध्यान दे रही है. उन्होंने केकेआर से हार के बाद कहा कि टीम अगले मैच में बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका दे सकती है।
दोनों टीमों की संभावित 12 खिलाड़ी
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, शशांक सिंह, मार्को यानसन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाख।
दिल्ली कैपिटल्स: पाथुम निसांका, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार।
