IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में क्लासेन सबसे आगे, भुवनेश्वर के सिर सजी पर्पल कैप

मुंबई इंडियंस के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए. इसके साथ ही वो इस पर्पल कैप की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं.

आईपीएल 2026 में रविवार 10 मई को दो मुकाबले खेले गए. पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत हासिल की. वहीं दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत दर्ज की. इन दो मुकाबले में ऑरेंज कैप की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं हुआ. जबकि गेंदबाजों की लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है. जानिए अब ऑरेंज कैप और पर्पल कैप किसके पास है, इसकी दौड़ में शामिल टॉप-5 खिलाड़ी कौन हैं.

IPL 2026 के 54 मैचों के बाद ऑरेंज कैप हेनरिक क्लासेन के पास है. हैदराबाद के लिए क्लासेन ने 11 पारियों में 494 रन बनाए हैं. उनसे पीछे उनके ही साथी अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर हैं. इसके बाद केएल राहुल तीसरे नंबर पर मौजूद हैं, जबकि शुभमन गिल चौथे और वैभव सूर्यवंशी पांचवें स्थान पर हैं. ये पांचों बल्लेबाज़ इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों में शामिल हैं.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

स्थानखिलाड़ीटीमरनमैचपारियांऔसतस्ट्राइक रेट
1हेनरिक क्लासेनसनराइजर्स हैदराबाद494111154.89157.32
2अभिषेक शर्मासनराइजर्स हैदराबाद475111147.50210.17
3केएल राहुलदिल्ली कैपिटल्स468111146.80180.00
4शुभमन गिलगुजरात टाइटंस462101046.20160.41
5वैभव सूर्यवंशीराजस्थान रॉयल्स440111140.00236.55

वहीं 54वें मुकाबले के बाद भुवनेश्वर कुमार ने एक बार फिर पर्पल कैप अपने नाम कर ली है. आरसीबी के इस तेज गेंदबाज ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट झटके.इस शानदार प्रदर्शन के साथ भुवनेश्वर कुमार 21 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की सूची में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं अंशुल कंबोज के नाम भी 19 विकेट दर्ज हैं.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

स्थानखिलाड़ीटीमविकेटसर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ीइकॉनमी
1भुवनेश्वर कुमाररॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु214/237.54
2अंशुल कंबोजचेन्नई सुपर किंग्स193/229.20
3कगिसो रबाडागुजरात टाइटंस183/259.36
4प्रिंस यादवलखनऊ सुपर जायंट्स163/328.17
5ईशान मलिंगासनराइजर्स हैदराबाद164/329.44

यह भी पढ़ें: डेवाल्ड ब्रेविस का रॉकेट थ्रो, डीप मिडविकेट से मारा डायरेक्ट हिट; मार्करम रह गए भौचक्के

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Ujjawal Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >