Hardik Pandya: बीते रविवार को मुंबई को आरसीबी से 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही मुंबई का इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया. वहीं, टीम के इस सीजन बाहर होने के प्रमुख कारणों में कप्तान हार्दिक भी रहे हैं। ऐसे में खबर आ रही है कि अगले सीजन, यानी आईपीएल 2027 में उनकी कप्तानी जा सकती है.
LSG और RCB के खिलाफ हार्दिक नहीं खेले
LSG और RCB के खिलाफ मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेले. दरअसल, इन दोनों मुकाबलों में वह चोट के कारण मैदान से बाहर रहे. हालांकि, जिन मुकाबलों में वह खेले, उनमें भी वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और न ही टीम को जीत दिला सके.
3 सीजन, ट्रॉफी खाली
मुंबई ने साल 2024 में रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक को कप्तान बनाया था. मुंबई ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक को ट्रेड किया था. मैनेजमेंट लंबे समय के लिए कप्तान की तलाश में था, जिसमें उन्हें सबसे बेहतर विकल्प हार्दिक नजर आए. मगर परिणाम उम्मीदों के बिल्कुल उलट रहा. टीम लगातार तीन सीजन से खिताब नहीं जीत पाई है और सिर्फ एक बार ही प्लेऑफ में जगह बना सकी है. लगातार मिल रही हार के चलते मैनेजमेंट कप्तान बदलने को लेकर मजबूर नजर आ रहा है.
फिटनेस भी अहम कारण
हार्दिक की फिटनेस भी उनका साथ नहीं दे रही है. इसी कारण वह टेस्ट फॉर्मेट से दूर चल रहे हैं. वहीं, अब व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी उन्हें कमर दर्द परेशान कर रहा है. सबसे बड़ी बात यह रही कि लगातार चोटिल रहने के कारण ही उन्हें टीम इंडिया का टी20 कप्तान नहीं बनाया गया.
कप्तानी में खराब निर्णय और खराब व्यक्तिगत प्रदर्शन
इस सीजन में मुंबई के बाहर होने का सबसे बड़ा कारण हार्दिक पांड्या की कप्तानी को भी बताया जा रहा है. क्रिकेट विशेषज्ञों की मानें तो उन्होंने पूरे सीजन में खराब फील्ड सेटिंग की और मैच के अनुरूप गेंदबाजों का सही इस्तेमाल नहीं किया. IPL 2026 में उन्होंने केवल 8 मैच खेले, जिसमें सिर्फ 146 रन बनाए और केवल 4 विकेट ही चटकाए.
