LSG vs RCB, IPL 2023: आरसीबी ने एक लो स्कोरिंग मैच में केएल राहुल के लखनऊ को 18 रन से हराया

LSG vs RCB, IPL 2023: आईपीएल 2023 के 43वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को एक लो स्कोरिंग मैच में 18 रनों से हरा दिया है. केएल राहुल चोटिल हुए उसके बाद भी आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाये. आरसीबी ने 126 के टोटल को बचा लिया है. इस सीजन में सबसे कम के लक्ष्य पर जीतने वाली पहली टीम आरसीबी बन गयी है. 127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पायी और 108 के कुल पर ऑल आउट हो गयी. राहुल दाहिनी जांच में खिंचाव के कारण ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे.

Live Updates
5:30 AM. 2 May 23 12:00 AM. 2 May

आरसीबी ने लखनऊ को 18 रनों से हराया

लेग स्पिनर कर्ण शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग के कम स्कोर वाले मैच में सोमवार को यहां लखनऊ सुपरजाइंट्स को 18 रन से हरा दिया. आरसीबी के 127 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपरजाइंट्स की टीम कर्ण (20 रन पर दो विकेट), जोश हेजलवुड (15 रन पर दो विकेट) और वानिंदु हसरंगा (20 रन पर एक विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 19.5 ओवर में 108 रन पर सिमट गयी. टीम के लिए मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल और ग्लेन मैक्सवेल ने भी एक-एक विकेट चटकाया. सुपरजाइंटस की ओर से कृष्णप्पा गौतम (23) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाये. अमित मिश्रा ने 19 रन बनाये.

5:30 AM. 2 May 23 12:00 AM. 2 May

लखनऊ को नौवां झटका, केएल राहुल बल्लेबाजी करने आये

जोस हेजलवुड ने नवीन उल हक हो आउट कर दिया है. चोटिल केएल राहुल क्रीज पर आये हैं. लखनऊ को जीत के लिए 8 गेंद पर 24 रनों की जरूरत है.

5:30 AM. 2 May 23 12:00 AM. 2 May

लखनऊ को जीत के लिए 12 गेंद पर 31 रन

लखनऊ को इस मुकाबले को जीतने के लिए 12 गेंद पर 31 रनों की जरूरत है, जबकि लखनऊ के पास दो विकेट बचे हुए हैं.

5:30 AM. 2 May 23 12:00 AM. 2 May

लखनऊ को 3 ओवर में जीत के लिए चाहिए 40 रन

लखनऊ को यह मुकाबला जीतने के लिए तीन ओवर में 40 रनों की जरूरत है. जबकि लखनऊ के पास केवल दो विकेट शेष बचे हैं. केएल राहुल चोटिल हैं, लेकिन पैड पहनकर तैयार हैं हो सकता है आखिरी विकेट के रूप में खुद केएल राहुल क्रीज पर आयें.

5:30 AM. 2 May 23 12:00 AM. 2 May

लखनऊ को आठवां झटका, रवि बिश्नोई आउट

रवि बिश्नोई रन आउट हो गये हैं. लखनऊ को आठवां झटका लगा है. मैच काफी रोमांचक मोड़ पर पहुच गया है. बिश्नोई 10 गेंद पर पांच रन बनाकर आउट हुए हैं.

5:30 AM. 2 May 23 12:00 AM. 2 May

कृष्णप्पा गौतम आउट, लखनऊ को सातवां झटका

कृष्णप्प गौतम 23 रन बनाकर रन आउट हो गये हैं. लखनऊ को सातवां झटका लगा है. लखनऊ के हाथ से यह मुकाबला निकलते दिख रहा है. आरसीबी के 126 रन के जवाब में लखनऊ की बल्लेबाजी बिखरती नजर आ रही है. टीम को जीत के लिए अब भी 42 गेंद पर 57 रनों की जरूरत है.

मुख्य बातें

LSG vs RCB, IPL 2023: आईपीएल 2023 के 43वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को एक लो स्कोरिंग मैच में 18 रनों से हरा दिया है. केएल राहुल चोटिल हुए उसके बाद भी आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाये. आरसीबी ने 126 के टोटल को बचा लिया है. इस सीजन में सबसे कम के लक्ष्य पर जीतने वाली पहली टीम आरसीबी बन गयी है. 127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पायी और 108 के कुल पर ऑल आउट हो गयी. राहुल दाहिनी जांच में खिंचाव के कारण ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >