आरसीबी ने लखनऊ को 18 रन से हराया
फाफ डुप्लेसिस की तूफानी पारी के बाद जोस हेजलवुड की घातक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रन से हराया. टॉस गंवाकर आरसीबी ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 181 रन बनाया. जिसके जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 163 रन ही बना पायी. डुप्लेसिस ने 64 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 96 रनों की पारी खेली. जबकि गेंदबाजी में हेजलवुड ने 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट चटकाये. जबकि हर्षल पटेल ने दो और मैक्सवेल और सिराज ने एक-एक विकेट चटकाये. लखनऊ की ओर से सबसे अधिक रन क्रुणाल पांड्या ने बनाये. उन्होंने 28 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 42 रन बनाये. जबकि कप्तान केएल राहुल 30 रन की पारी खेली.