LSG vs DC, IPL 2023: लखनऊ ने दिल्ली को दी मात, 50 रनों से जीता मैच

IPL 2023 LSG vs DC Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2023 के तीसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हरा दिया. लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 194 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली की टीम 9 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी. लखनऊ के लिए मार्क वुड ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए. इससे पहले लखनऊ के लिए कायेल मेयर्स ने 38 गेंद पर सर्वाधिक 73 रनों की पारी खेली. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से डेविड वॉर्नर ने 56 रनों की अर्धशतकिय पारी खेली, जो बेकार गई.

Live Updates
5:05 AM. 2 Apr 23 11:35 PM. 1 Apr

लखनऊ ने दिल्ली को 50 रनों से हराया

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2023 के तीसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हरा दिया. लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 194 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली की टीम 9 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी. लखनऊ के लिए मार्क वुड ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए.

4:45 AM. 2 Apr 23 11:15 PM. 1 Apr

डेविड वॉर्नर आउट, दिल्ली को लगा 7वां झटका

16वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिल्ली को सातवां झटका लगा. डेविड वॉर्नर 48 गेंद 56 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वॉर्नर को आवेश खान ने आउट किया. बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने आए कुलदीप यादव क्रीज पर आए.

4:45 AM. 2 Apr 23 11:15 PM. 1 Apr

दिल्ली की आधी टीम लौटी पवेलियन, पॉवेल आउट

दिल्ली को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं. 13.4 ओवर पर दिल्ली कैपिटल्स को रोवमैन पॉवेल के रूप में पांचवा झटका लगा. पॉवेलमात्र 1 रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर आउट हुए.दाएं हाथ के बल्लेबाज अमन हकीम खान क्रीज पर आए.

4:45 AM. 2 Apr 23 11:15 PM. 1 Apr

दिल्ली का चौथा विकेट गिरा, रिले रोसौव आउट

12वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिल्ली का एक और विकेट गिर गया. रिले रोसौव 20 गेंद पर 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे. रोसौव को रवि बिश्नोई ने आउट किया. दाएं हाथ के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल क्रीज पर आए.

4:45 AM. 2 Apr 23 11:15 PM. 1 Apr

दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा, सरफराज आउट

7वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका लगा. सरफराज खान सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए. सरफराज को मार्क वुड ने आउट किया. बाएं हाथ के बल्ले से रिले रोसौव क्रीज पर आए.

3:40 AM. 2 Apr 23 10:10 PM. 1 Apr

दिल्ली को लगे लगातार दो झटके, शॉ के बाद मार्श आउट

दिल्ली कैपिटल्स को 5वें ओवर में लगातार दो झटके लगे. दिल्ली का पहला विकेट पृथ्वी शॉ के रूप में गिरा. शॉ 9 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए. पृथ्वी को मार्क वुड ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. वहीं, शॉ के आउट होने के बाद क्रीज पर आए मिचेल मार्श बिना खाता खोले आउट हो गए. मार्श को भी वुड ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.

मुख्य बातें

IPL 2023 LSG vs DC Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2023 के तीसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हरा दिया. लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 194 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली की टीम 9 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी. लखनऊ के लिए मार्क वुड ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए. इससे पहले लखनऊ के लिए कायेल मेयर्स ने 38 गेंद पर सर्वाधिक 73 रनों की पारी खेली. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से डेविड वॉर्नर ने 56 रनों की अर्धशतकिय पारी खेली, जो बेकार गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >