KKR vs SRH, IPL 2022: केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 54 रन से हराया. आंद्रे रसेल का ऑलराउंड प्रदर्शन

KKR vs SRH IPL 2022 कोलकाता नाइट राइडर्स आज पुणे के एमसीए स्टेडियम में एक करो या मरो मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भिड़ी. केकेआर ने हैदराबाद को 54 रनों से हरा दिया है. इस जीत के बाद केकेआर अंक तालिका में छठे नंबर पर आ गया है. आंद्रे रसेल ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया.

Live Updates
5:07 AM. 15 May 22 11:37 PM. 14 May

केकेआर ने हैदराबाद को 54 रन से हराया

केन विलियमसन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद को आज केकेआर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. केकेआर ने 54 रन से हैदराबाद को हरा दिया है. केकेआर की ओर से आंद्रे रसेल ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया. रसेल ने बल्लेबाजी में 49 रनों की नाबाद पारी खेली और गेंदबाजी में 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाये.

5:07 AM. 15 May 22 11:37 PM. 14 May

शशांक सिंह आउट, हैदराबाद को आठवां झटका

शशांक सिंह आउट हो गये हैं. सनराइजर्स हैदराबाद को आठवां झटका लगा है. शशांक 12 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए हैं. उन्होंने अपनी पारी में केवल एक चौका लगाया है.

5:07 AM. 15 May 22 11:37 PM. 14 May

आंद्रे रसेल ने हैदराबाद के दिये एक ही ओवर में दो झटके

आंद्रे रसेल ने सनराइजर्स हैदराबाद को एक ही ओवर में दो झटके दिये हैं. उन्होंने पारी के 18वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर और मैक्रो जेनसेन को आउट किया. वाशिंगटन नौ गेंद पर चार रन बनाकर आउट हुए, जबकि जेनसेन ने दो गेंद पर केवल एक रन बनाया.

5:07 AM. 15 May 22 11:37 PM. 14 May

हैदराबाद को पांचवां झटका, एडेन मार्कराम आउट

उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एडेन मार्कराम को आउट कर दिया है. मार्कराम के रूप में हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है. मार्कराम 25 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए है. मार्कराम की जगह बल्लेबाजी करने शशांक सिंह आये हैं.

5:07 AM. 15 May 22 11:37 PM. 14 May

मुश्किल में हैदराबाद, चार विकेट पवेलियन लौटे

केन विलियमसन के आउट होने के बाद राहुल त्रिपाठी 12 गेंद पर नौ रन बनाकर आउट हो गये. अभिषेक शर्मा ने एक अच्छी पारी खेली, लेकिन 43 रन बनाकर अभिषेक शर्मा भी पवेलियन लौट गये. हैदराबाद को सबसे बड़ा झटका निकोलस पूरन के रूप में लगा. पूरन केवल दो रन बनाकर आउट हो गये हैं. हैदराबाद को पूरन के रूप में चौथा झटका लगा है.

5:07 AM. 15 May 22 11:37 PM. 14 May

कप्तान केन विलियमसन आउट, हैदराबाद को पहला झटका

कप्तान केन विलियमसन आउट हो गये हैं. सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका लगा है. विलियमसन ने 17 गेंद पर नौ रन बनाये हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने राहुल त्रिपाठी आये हैं.

मुख्य बातें

KKR vs SRH IPL 2022 कोलकाता नाइट राइडर्स आज पुणे के एमसीए स्टेडियम में एक करो या मरो मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भिड़ी. केकेआर ने हैदराबाद को 54 रनों से हरा दिया है. इस जीत के बाद केकेआर अंक तालिका में छठे नंबर पर आ गया है. आंद्रे रसेल ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >