तिलक वर्मा और विजय देवरकोंडा में लगी शर्त, दांव पर लगी मुंबई की जर्सी, फिर जो हुआ…

IPL 2025 Tilak Verma vs Vijay Deverakonda MI Jersey on Stake: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत धीमी रही, लेकिन अब टीम 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. तिलक वर्मा ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है. एमआई का अगला मुकाबला गुजरात टाइटन्स से है. मैच से पहले तिलक और अभिनेता विजय देवरकोंडा के बीच पिकलबॉल खेलते हुए एक मजेदार शर्त लगी.

IPL 2025 Tilak Verma vs Vijay Deverakonda MI Jersey on Stake: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत धीमी रही, लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा, टीम ने शानदार वापसी की और अब पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंचने की ओर बढ़ रही है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस फिलहाल 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और मुंबई इंडियंस की जीत में अहम भूमिका निभाई है. उनका अगला मुकाबला गुजरात टाइटन्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होना है. इसी मुकाबले से पहले तिलक वर्मा को अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ पिकलबॉल खेलते हुए देखा गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों के बीच एक मजेदार शर्त लगती है.

दोनों दिग्गजों की मजेदार बातचीत और शर्त का वीडियों मुंबई इंडियंस के एक्स अकाउंट पर साझा किया गया. इस वीडियो में विजय ने तिलक से कहा कि यदि वह ‘बेस्ट ऑफ थ्री’ मैच में जीत जाते हैं तो वह मुंबई इंडियंस की जर्सी पहन लेंगे. तिलक ने यह शर्त स्वीकार कर ली और खेल शुरू हुआ. दोनों ने पूरी कोशिश की, लेकिन अंत में विजय की टीम ने 2-1 से जीत हासिल की. विजय की इस जीत के बाद दोनों को गले लगते और हंसते-मुस्कराते देखा गया. हालांकि तिलक उन्हें एमआई की जर्सी पहनाने का सपना पूरा नहीं कर पाए.

हालांकि इस मजेदार गेम को हटा दें तो क्रिकेट मैच का असली मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (MI vs GT) के बीच होना है. जहां मुंबई इंडियंस ने लगातार 6 मुकाबले जीतकर टॉप-4 में अपनी जगह मजबूत की है. फिलहाल यह मैच दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की कुंजी होगी. क्योंकि दोनों के पास 14-14 अंक हैं. एक जीत के साथ कोई भी टीम 16 अंकों का मैजिक नंबर पा लेगी. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल की टीम के बीच वानखेड़े स्टेडियम में शानदार मुकाबला होने की उम्मीद है. 

इस मुकाबले को लेकर मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें पॉइंट्स टेबल में हो रहे उतार-चढ़ाव से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि यह उनके नियंत्रण से बाहर है. उन्होंने कहा कि पंजाब किंग्स के एक मुकाबले के रद्द होने के कारण ऑड पॉइंट्स का फर्क जरूर पड़ा है, लेकिन वह सिर्फ अगले मैच पर फोकस करना चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टीम का ध्यान अच्छा क्रिकेट खेलने पर है और यही मानसिकता आगे भी बनी रहेगी.

इनपुट- ऋषिका पोद्दार

IPL 2025 की धोखाधड़ी और घोटालेबाज टीम, कप्तान- ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर और इशान किशन जैसे खिलाड़ी बने हिस्सा

वेस्टइंडीज टीम ने किया खेल, इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे के लिए टीम में शामिल किए दो धाकड़ धुरंधर

आराम करें, निकोलस पूरन को दें जिम्मेदारी, एरोन फिंच ने ऋषभ पंत को क्यों दी ऐसी सलाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >